Viral Video: अपने स्कूल टाइम में हर बच्चा शरारतों के सारे रिकॉर्ड तोड़ देता है। आपने भी स्कूलों में उन बच्चों को देखा होगा जो कभी पेन फाइट खेलते नजर आते हैं तो कभी क्लासरूम को क्रिकेट ग्राउंड बना देते हैं। दरअसल, ये बातें हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस बार ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बच्चों क्लासरूम को स्टेज बना दिया और रॉकिंग परफॉर्मेंस भी दी। स्कूली ड्रेस में क्लासरूम में बैठे बच्चों ने डेस्क को ड्रम समझकर बहुत प्रोफेशनल तरीके से म्यूजिक बनाया। ये म्यूजिक इतना शानदार था कि पीछे की लाइन में बैठी गर्ल्स स्टूडेंट भी उस साउंड को एन्जॉय करती नजर आईं।
म्यूजिक बजाते बच्चे।
क्या है वायरल वीडियो में
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक क्लासरूमें लड़कों का एक ग्रुप बैठा है। जिसमें से तीन लड़के म्यूजिक बजा रहे हैं और उनके सामने की बेंच पर कुछ लड़के बैठे उस म्यूजिक को एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं, लड़कों के इस ग्रुप के पीछे एक लड़कियों का ग्रुप बैठा है जो उनके म्यूजिक पर थिरकने को बेताब दिख रही हैं। गौरतलब है कि बच्चों के हाथ में न तो कोई ड्रम स्टिक है और न ही कोई कीबोर्ड, ये म्यूजिक उन्होंने पढ़ने-लिखने वाली डेस्क पर बजाया। अब इस डेस्क को उन्होंने ढोल समझकर बजाया, ड्रम समझकर बजाया या तबला समझकर ये कहना तो मुश्किल है लेकिन लड़कों ने यूजर्स को उनका बचपन याद दिला दिया।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स ने कई मजेदार प्रतिक्रिया दीं। यूजर्स ने इस म्यूजिक को एन्जॉय करते हुए सभी लड़कों को रॉकस्टार बताया। एक यूजर ने लिखा कि, 'टैलेंटेड बैकबेंचर्स।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'स्कूल नहीं ये तो तबला क्लास है।' तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'अच्छी प्रतिभा.. अगर इनके माता-पिता उन्हें प्रोत्साहित करें तो संगीत में उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।' चौथे यूजर कमेंट में कहा कि, 'इस गाने में वाइब तो है।' इनके अलावा बहुत से लोगों ने कमेंट किए। किसी ने मजेदार अंदाज में शादी का कॉन्ट्रैक्ट देने की बात की तो किसी ने कहा कि, 'टीचर के आने से पहले की मौज है।'
