Funny Video Viral: पति-पत्नी पर आपने वैसे तो कई शेर-ओ-शायरी सुनी होंगी, लेकिन इस बार मार्केट में पत्नी पर मजेदार कविता आई है। ये कविता इंस्टाग्राम रील बनाने के दौर में लोगों को काफी प्रासंगिक लग रही थी इसलिए जैसे ही मंच से ये कविता सुनाई गई तुरंत लोग ठहाके लगाने लगे। दरअसल, 5जी युग में बच्चे, युवा, बड़े और बूढ़े सभी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर वायरल होना चाहते हैं। ऐसे में इसी समस्या से जूझ रहे एक कुंवारे कवि ने मजेदार कविता सुनाई जो कि लोगों को खूब पसंद आई और लोग उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाने लगे।
कवि द्वारा सुनाई गई मजेदार कविता इस प्रकार है:
''पहने रुपानी हीलबाज न मिले,
हो सीधी-साधी डीलबाज न मिले,
लूली मिले, लंगड़ी मिले या मिले कानी,
बस प्रभु ! पत्नी हमको रीलबाज न मिले।''
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम पर ये वीडियो kavi_saurabh नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में जैसे ही कवि द्वारा ये कविता सुनाई जाती है वैसे ही इसे सुनकर लोग ठहाका लगाकर हंसने लगते हैं। लोगों ने इस वीडियो को खूब लाइक करने के बाद इसे शेयर भी किया है। वहीं, कई लोगों ने इस वीडियो पर खूब मजे भी लिए हैं।
महिला यूजर ने दिया जवाब
कवि की इस मजेदार कविता पर एक महिला यूजर ने जवाब दिया। अपने जवाब में उन्होंने लिखा कि,
''बड़ी समस्या है, पहने सादे कपड़े हीरो बाज ना मिले,
बातों में सच्चाई हो तीरनदाज ना मिले,
करिया हो छोटा हो या हो मोटा कैसा भी हो,
बस प्रभु हमको पति धोखेबाज ना मिले।''
इस जवाब पर kavi_saurabh नामक अकाउंट से रिप्लाई भी आया। जवाब में लिखा गया कि, ' करारा जवाब दिया है आपने।' इनके अलावा कई लोगों जवाब की तारीफ की।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
kavi_saurabh की कविता पर कई यूजर्स के कमेंट आए। लोगों ने अलग-अलग अंदाज में कविता की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि, 'तब तो मेरी शादी ही नहीं होगी।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'बस प्रभु इतना सच नहीं बोलना था।'
