Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। वहीं, कुछ नजारों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक महिला का वीडियो (Shocking Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसका स्वैग देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आपकी आंखें भी खुली की खुली रह जाएंगी।
अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि शौक बड़ी चीज है। किसी को पैसे का शौक होता है, तो किसी को खाने का शौक, तो किसी को घूमने का शौक होता है। वहीं, कुछ को ज्वेलरी का शौक होता है। ज्वेलरी की जब कभी बात होती है तो बप्पी लहरी को कोई भूल नहीं सकता। बप्पी लहरी को 'सोने की दुकान' भी कहा जाता था। दरअसल, बप्पी लहरी को सोना पहनने का काफी शौक था। लेकिन, इस महिला को देखकर आप बप्पी लहरी को भूल जाएंगे। इतना ही नहीं अगर बप्पी लहरी आज जिंदा होते तो इस महिला को देखकर वो भी शरमा जाते। हो सकता है आपको हमारी बातों पर यकीन ना हो रहा हो। लेकिन, जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो खुद यकीन हो जाएगा। तो पहले इस वीडियो को देखें...
महिला का हाहाकारी स्वैग
वीडियो देखकर जरूर दिमाग चकरा गया होगा। क्योंकि, यह महिला भी 'सोने की दुकान' की तरह लग रही है। देखकर ऐसा लग रहा है जैसे महिला ने पूरी दुकान को ही अपने ऊपर सजा लिया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'suryaishaan_makeover' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
