Viral Video: छात्रों के एक ग्रुप ने फेयरवेल पार्टी में पूरे इंतजाम के साथ बेहतरीन एंट्री मारने की कोशिश की। वे एक खतरनाक स्टंट के माध्यम से एंट्री ले रहे थे। इसी बीच कुछ कांड हो गया कि उनकी पूरी हवाबाजी का गुब्बारा फूट गया। वीडियो में कैद नजारे को सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के बीच में युवाओं के जोखिम लेने के व्यवहार के बारे में एक गरमागरम बहस छिड़ गई है। कार्सइंडिया नामक रेडिट यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक काले रंग की महिंद्रा थार एसयूवी है जिसकी छत पर तीन छात्र बैठे हैं, जिन्होंने वाहन के स्टाइलिश लुक को पूरा करने के लिए काले रंग के सूट पहने हुए हैं। जैसे ही एसयूवी की स्पीड बढ़ती है, यह अचानक बिना किसी चेतावनी के दाईं ओर मुड़ जाती है। एक झटके के बाद तीनों छात्र अपना बैलेंस खो देते हैं और चलती गाड़ी से गिर जाते हैं।
वीडियो में, थार अचानक रुक जाती है, और पीछे से दर्शकों की हंसी सुनाई देती है। शुक्र है कि छात्र सुरक्षित दिखाई दिए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। हालांकि, आस-पास के लोगों की ओर से तत्काल सहायता न मिलने के कारण ऐसे स्टंट के खतरों के बारे में चिंताएं व्यक्त की जाने लगीं। कई लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या युवा लोग इन हरकतों से जुड़े जोखिमों को पूरी तरह समझते हैं। हालांकि, कई यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने इस लापरवाही पर चिंता व्यक्त की। एक रेडिट यूजर्स ने कमेंट कर बताया कि, 'यह इस बात पर प्रकाश डालता है कि युवाओं को इस तरह के खतरनाक व्यवहार के परिणामों के बारे में शिक्षित करने की आवश्यकता है।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'हम देखते हैं कि बहुत सी दुर्घटनाएं सिर्फ़ लाइक और व्यू के लिए होती हैं।' चौथे यूजर ने कहा कि, 'मैं अलग दिखने और प्रभाव छोड़ने की इच्छा रखता हूँ, लेकिन ये स्टंट इसके लायक नहीं हैं। उम्मीद है कि यह अनुभव कुछ और बुरा होने से पहले एक चेतावनी के रूप में काम करेगा।'
