वायरल न्यूज़

महाकुंभ में भंडारा खाने पहुंच गया 'हैरी पॉटर', फिर जो दिखा देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे, देखें VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 22, 2025, 10:48 AM IST

Mahakumbh Mela 2025 Viral Video: वायरल वीडियो प्रयागराज में महाकुंभ मेले का होने का दावा किया गया है। इसमें हॉलीवुड फिल्म हैरी पॉटर का किरदार जैसा दिखने वाला एक एक अंग्रेज शख्स नजर आता है, जो मेले में भंडारा खाते हुए नजर आया है।

Image

महाकुंभ में मेले भंडारा खाते हुए नजर आया अंग्रेज शख्स। (Photo/Instagram)

Mahakumbh Mela 2025 Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर आंखें नम हो जाती हैं। मगर कई बार नजारा देखकर हंसी भी बहुत आती है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको खूब मजेदारा भी लगने वाला है। वायरल वीडियो प्रयागराज में महाकुंभ मेले का होने का दावा किया गया है। मगर इस मेले में ऐसा कुछ नजर आता है जिसका वीडियो आते ही सोशल मीडिया में छा गया। वायरल वीडियो देखेंगे हॉलीवुड फिल्म 'हैरी पॉटर' के किरदार जैसा दिखने वाला एक अंग्रेज शख्स मेले में पहुंचा है।

महाकुंभ में दिखा हैरी पॉटर

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया ये वीडियो देखकर मालूम होता है कि अंग्रेज शख्स करीब 144 साल बाद आए महाकुंभ मेले में घूमने पहुंचा है। यहां वो स्नान करता है और धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेता है। मगर इसी दौरान हैरी पॉटर जैसा दिख रहे अंग्रेज शख्स को भूख लगी। मजेदार है कि अपनी भूख मिटाने के लिए शख्स सीधे भंडारे में पहुंचा गया और खूब पेट भरकर खाना खाना। मजेदार है कि अंग्रेज शख्स को भंडारा खाते हुए देखा तो किसी ने तुरंत इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है बार-बार देखने का मन करेगा।

खूब पसंद आया भंडारे का खाना

इसमें देखेंगे कि शख्स बड़े मजे से भंडारा खाता है। उसे भंडारे का खाना इतना पसंद आया कि अंग्रेज अपनी उंगलियां चाटने पर मजूबर हो गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर जल्दी आंखों पर यकीन नहीं होता है। मालूम हो कि हैरी पॉटर की तरह लग रहे अंग्रेज शख्स का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर prayagrajtalktown नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है।

यहां देखें वीडियो

वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, 'भंडारा होता ही इतना अच्छा है कि पेट भर जाएगा मगर मन नहीं भरता है।' ऐसे ही एक यूजर ने लिखा भाई उसे भंडारा खाने दो प्लीज। एक कमेंट में लिखा गया हमें ये अंग्रेज बेहद पसंद आया।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article