वायरल न्यूज़

Viral Video: हवा में लटककर अपना बर्थडे मना रही थी पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर, हुआ कुछ ऐसा कि हलक में अटकी जान

Viral Video: आप देख सकते हैं कि पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर अपना 20वां बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए क्रेन के सहारे हवा में लटक जाती है। इसी दौरान एक जगह ऐसा होता है कि उन्हें कुछ समस्या होने लगती है।

Image

पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर का वीडियो वायरल
  • 20 जन्मदिन पर शूट करवाया ऐसा वीडियो
  • क्रेन से लटकने के दौरान हो गई समस्या

Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आजकल के युवा किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इस चक्कर में कई बार वह भारी मुसीबत में फंस जाते हैं। कई खबरें ऐसी आती हैं, जिसमें वीडियो बनाने के चक्कर में लोगों की मौत भी हो जाती है। इसके बाद भी लोग ऐसा कारनामा करने से बाज नहीं आते हैं। इसी क्रम में एक पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर अपना 20वां बर्थडे मनाते समय बहुत ही खतरनाक काम करती है।

वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि खतरनाक वीडियो बनाते समय इंफ्लुएंसर के साथ कुछ ऐसा होता है कि उसकी जान हलक में अटक जाती है। हालांकि, समय रहते ही उसे बचा लिया जाता है। आप देख सकते हैं कि पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर अपना 20वां बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए क्रेन के सहारे हवा में लटक जाती है। इस दौरान उसने बहुत सारे गुब्बारों को भी क्रेन के सहारे अपने साथ लटकाया हुआ है। इसी दौरान एक जगह ऐसा होता है कि उन्हें कुछ समस्या होने लगती है। देखें वीडियो-

आप वीडियो में देख सकते हैं कि रबेका खान को जैसे ही हवा में लटकने के दौरान समस्या होती है, वैसे ही तुरंत उन्हें नीचे उतार लिया जाता है। इसके बाद उनके चेहरे पर परेशानी के भाव आसानी से देखे जा सकते हैं। ऐसा लगता है कि थोड़ी देर और वह हवा में रहतीं तो कुछ भी गड़बड़ हो सकता था। बता दें कि रबेका खान के इंस्टाग्राम पर 59 लाख लोग फॉलोअर्स हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए रबेका ने कैप्शन में लिखा, 'क्रेन के सहारे हवा में लटका काफी मुश्किल था, मैं बता भी नहीं सकती। ये मैंने सिर्फ इसलिए किया क्योंकि मैं दिल से ऐसा करना चाहती थी। अपने ऊपर भरोसा रखिए। आपके लिए सारे रास्ते आसान हो जाएंगे।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article