Viral Video: बेटे ने मां को दिया गजब सरप्राइज, पहली उड़ान में छलक पड़े आंसू, इमोशनल कर देगा ये वायरल वीडियो

Mother son flight video: एक बेटे ने अपनी मां का सालों पुराना सपना पूरा करते हुए उन्हें पहली बार फ्लाइट में सफर कराया। मां की खुशी और भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह कहानी दिखाती है कि अपनों के छोटे सपने पूरे करना भी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी बन सकता है।

Mother first flight viral video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो और कहानियां ऐसी होती हैं जो लोगों के दिल को छू जाती है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है। इसमें एक बेटा अपनी मां को पहली बार हवाई जहाज की यात्रा करवाता दिखाई देता है। यह पल सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि मां का सालों पुराना सपना पूरा होने जैसा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर मनीष नाम के युवक ने साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी मां परिवार की पहली महिला हैं जिन्होंने फ्लाइट में सफर किया।

Mother son flight video

Mother first flight viral video: बेटे ने मां का सपना किया पूरा (फोटो: Instagram/manishh_mk_)

मां के आंखों से छलक जाते हैं आंसू

इसी वजह से यह अनुभव पूरे परिवार के लिए खास बन गया। वीडियो में मां-बेटा IndiGo की फ्लाइट में चढ़ते नजर आते हैं। मां के चेहरे पर हल्की झिझक के साथ उत्साह भी दिखाई देता है। वह एयरपोर्ट और विमान के अंदर की हर चीज को गौर से देखती हैं, जैसे हर पल को यादगार बनाना चाहती हों। फ्लाइट के दौरान जब उन्हें खाना मिलता है, तो वह मुस्कुराते हुए उसे खाती हैं। बेटा उस खास पल को अपने कैमरे में कैद करता रहता है। मां की मुस्कान में खुशी और गर्व साफ झलकता है। ऐसा लगता है जैसे उन्हें खुद भी यकीन नहीं हो रहा कि वे सच में हवाई जहाज में बैठी हैं।

End of Feed