वायरल न्यूज़

Viral Video : बाइक नहीं, घोड़े पर Blinkit का आया Order! देसी स्टाइल में चाचा ने की डिलीवरी, चौंक गया पूरा इंटरनेट

Blinkit delivery boy: राजस्थान में एक बुजुर्ग शख्स का घोड़े पर सवार होकर ब्लिंकिट का ऑर्डर (Blinkit Order) डिलीवर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आमतौर पर बाइक से डिलीवरी होती है, लेकिन इस अनोखे अंदाज ने लोगों का ध्यान खींच लिया।

Image

viral video: देसी स्टाइल में डिलीवरी, देखें वीडियो (फोटो: X/@Kapil_Jyani_)

Blinkit viral video: आज के समय में लोग किराना और रोजमर्रा का सामान मोबाइल ऐप से मंगाने लगे हैं। कुछ ही मिनटों में डिलीवरी बॉय बाइक या स्कूटर से सामान घर पहुंचा देते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। इसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति घोड़े पर बैठकर सामान की डिलीवरी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक उम्रदराज शख्स आराम से घोड़े की सवारी करते हुए सड़क पर जा रहे हैं। उनकी पीठ पर Blinkit Order का पीला डिलीवरी बैग टंगा हुआ है।

देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

आमतौर पर जहां डिलीवरी बॉय (Horse delivery Rajasthan) बाइक से आते हैं, वहीं यह नजारा बिल्कुल अलग और दिलचस्प है। घोड़ा धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और वह व्यक्ति पूरे आत्मविश्वास के साथ लगाम पकड़े हुए हैं। ऐसा लगता है जैसे पुराने जमाने की सवारी और आज की ऑनलाइन दुनिया एक साथ नजर आ रही हो।रास्ते से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने इस अनोखे दृश्य का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। देखते ही देखते यह क्लिप वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान का है। लोगों ने इस पर मजेदार और हैरानी भरी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

आधुनिक ऐप से ऑर्डर और घोड़े पर डिलीवरी

कुछ लोग इसे देसी स्टाइल की डिलीवरी बता रहे हैं, तो कुछ इसे रचनात्मक और अलग अंदाज कह रहे हैं। यह वीडियो दिखाता है कि बदलते दौर में भी पारंपरिक तरीके अपनी जगह बनाए हुए हैं। आधुनिक ऐप से ऑर्डर और घोड़े पर डिलीवरी, यह अनोखा मेल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @Kapil_Jyani_ नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे हजारों लोगों ने देखा है। वहीं पर कइयों ने भर-भरकर कमेंट्स भी किए हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article