वायरल न्यूज़

Dance Video: ‘पल-पल ना माने टिंकू जिया’ पर दादी का जबरदस्त डांस, पोते की शादी में ठुमकों से उड़ाया गर्दा

Dadi Dance Video: शादी समारोह में साड़ी पहनकर दादी जी ने टिंकू जिया गाने पर ऐसा जोशीला डांस किया कि सभी मेहमान हैरान रह गए। किसी ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह क्लिप तेजी से वायरल हो गया।

Image

Dance Video: ‘पल-पल ना माने टिंकू जिया’ पर दादी का जबरदस्त डांस (फोटो: Instagram/__rohitbabu80)

Dadi Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दादी का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी शादी समारोह का है, जहां दादी ने साड़ी पहनकर ऐसा जबरदस्त डांस (Wedding dance video) किया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैकग्राउंड में लोकप्रिय गाना बज रहा था और दादी पूरे जोश के साथ थिरकती नजर आईं। शादी में आए किसी मेहमान ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह क्लिप लोगों को खूब पसंद आने लगा।

दादी कभी कमर मटकाती हैं और कभी पैरों से ताल मिलाती

करीब 18 सेकंड के इस वीडियो में दादी का उत्साह देखने लायक है। वह पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस करती हैं। कभी हाथों से स्टेप करती हैं, कभी कमर मटकाती हैं और कभी पैरों से ताल मिलाती हैं। उनके चेहरे की खुशी साफ दिखाई देती है। उनकी एनर्जी देखकर युवा भी हैरान रह गए। वीडियो के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया है कि “दादी को फेमस करो, क्या डांस करती हैं!” और सच में, लोगों ने इसे दिल से पसंद किया है।

इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि यह हमें एक खूबसूरत संदेश देता है, उम्र सिर्फ एक संख्या है।

अगर दिल जवान हो और मन में खुशी हो, तो इंसान किसी भी उम्र में अपनी जिंदगी का आनंद ले सकता है। दादी का यह डांस लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आया है। सोशल मीडिया पर ऐसे सकारात्मक और खुशियों से भरे वीडियो बहुत कम देखने को मिलते हैं। दादी की यह प्रस्तुति साबित करती है कि जिंदगी में मस्ती और उत्साह कभी खत्म नहीं होना चाहिए। शायद यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article