Mother first flight viral video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो और कहानियां ऐसी होती हैं जो लोगों के दिल को छू जाती है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है। इसमें एक बेटा अपनी मां को पहली बार हवाई जहाज की यात्रा करवाता दिखाई देता है। यह पल सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि मां का सालों पुराना सपना पूरा होने जैसा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर मनीष नाम के युवक ने साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी मां परिवार की पहली महिला हैं जिन्होंने फ्लाइट में सफर किया।
मां के आंखों से छलक जाते हैं आंसू
इसी वजह से यह अनुभव पूरे परिवार के लिए खास बन गया। वीडियो में मां-बेटा IndiGo की फ्लाइट में चढ़ते नजर आते हैं। मां के चेहरे पर हल्की झिझक के साथ उत्साह भी दिखाई देता है। वह एयरपोर्ट और विमान के अंदर की हर चीज को गौर से देखती हैं, जैसे हर पल को यादगार बनाना चाहती हों। फ्लाइट के दौरान जब उन्हें खाना मिलता है, तो वह मुस्कुराते हुए उसे खाती हैं। बेटा उस खास पल को अपने कैमरे में कैद करता रहता है। मां की मुस्कान में खुशी और गर्व साफ झलकता है। ऐसा लगता है जैसे उन्हें खुद भी यकीन नहीं हो रहा कि वे सच में हवाई जहाज में बैठी हैं।
सफर आगे बढ़ने के साथ उनकी आंखें नम हो जाती हैं। यह भावनाएं बताती हैं कि यह यात्रा उनके लिए कितनी मायने रखती है। यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि माता-पिता के छोटे-छोटे सपने पूरे करना भी बड़ी खुशी देता है। कभी-कभी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि वही होती है, जब हम अपने अपनों के चेहरे पर सच्ची मुस्कान देख पाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर manishh_mk_ नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वायरल वीडियो को अभी तक लाखों लोगों ने देखा है। वहीं हजारों ने शेयर और कमेंट्स किए हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
