Viral Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे खूंखार जीवों में से एक होता है। सांप को अपने सामने देखकर कई बार लोगों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं कुछ सांप के डसने पर इंसान पानी भी नहीं मांगता है। बता दें कि धरती पर लगभग 3600 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। इनमें से लगभग 600 प्रजाति के सांप जहरीले होते हैं। सांपों को लेकर अक्सर ये बातें कही जाती हैं कि वह बिल नहीं खोदते हैं। आज हम आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
बिल खोदता दिखा सांप (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: कैब में कपल्स के रोमांस से परेशान होकर ड्राइवर ने चिपकाया अनोखा पोस्टर, लिखा- 'ये OYO नहीं'
वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हैरान करने वाला है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप बीच रोड पर बिल खोद रहा है। वह अपने फन के सहारे बिल खोदता दिख रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर सनशाइन कोस्ट स्नेक कैचर्स नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप सांप को बिल खोदता देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे। आप देख सकते हैं कि एक सांप सड़क किनारे बिल से मिट्टी निकाल रहा है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि सांप अपने फन और शरीर के अगले हिस्से का सहारा लेकर बड़ी मेहनत से मिट्टी बाहर निकाल रहा है। हालांकि, इस दौरान कुछ मिट्टी के कण वापस बिल में गिरते दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करके यूजर ने लोगों से पूछा, 'क्या आपने किसी सांप को कभी अपने सिर से बिल बनाते देखा है? चूहे के बिल को अक्सर सांप ढूंढते हैं और उन्हें अपने हिसाब से आरामदायक बना लेते हैं। आमतौर पर यह उनके लिए एक सुरक्षित जगह होती है। जहां वह अपना घर बना लेते हैं!'
