वायरल न्यूज़

जंगली जानवरों का हमला और बचने की उम्मीद जीरो, मगर इनके चमत्कार से बच गया हाथी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 13, 2023, 12:19 PM IST

Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि कुछ दिनों पहले तक गंभीर रूप से घायल हुआ क्यूट हाथी अब कैसे उछल-कूद कर रहा है।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ क्यूट हाथी का वीडियो। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • जंगली जानवरों के हमले में हुआ था घायल
  • मगर पशुचिकित्सक टीम ने कर दिया चमत्कार
  • वायरल हुआ क्यूट हाथी का वीडियो

Viral Video: कहते हैं कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। ठीक वैसा ही नजारा केरल के पलक्कड में देखने को मिला। यहां पशुचिकित्सक और वन विभाग की टीम ने एक ऐसे हाथी के बच्चे को उसके पैरों पर खड़ा कर दिया जिसके बचने की उम्मीद जीरो थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी साल अक्टूबर में अट्टापडी (Attapadi) के जंगल में हाथी का बच्चा गंभीर रूप से घायल अवस्था में लिया। उसके शरीर पर हर जगह घाव थे। माना जाता है कि बच्चा हाथियों के झुंड से बिछड़ गया। बाद में जंगली जानवरों ने उसपर हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया।

जंगल में बुरी तरह घायल मिला क्यूट हाथी

एएनआई के मुताबिक घायल अवस्था में मिले छह महीने के हाथी के बच्चे के पूरे शरीर पर गहरे जख्म थे। फिर जंगल से गंभीर रूप से घायल हाथी को पशुचिकित्सक और वन विभाग की टीम जानवरों के हॉस्पिटल ले आई और उसका इलाज शुरू किया गया। चौंक जाएंगे कि हाथी के बच्चे की सेहत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा और बाद में पूरी तरह स्वस्थ हो गया। अब सोशल मीडिया में उसी क्यूट हाथी का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें देखेंगे कि छोटा हाथी पूरी तरह स्वस्थ है और इंसानों को अपने परिवार का हिस्सा मानने लगा है। इसमें देखेंगे कि एक महिला उसके साथ खेल रही है। वो उसे भोजन खिलाती है। दुलार करती है।

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो में आगे देखेंगे कि महिला के साथ क्यूट हाथी ऐसे रहता है, मानो वो उसे अपनी मां मानने लगा हो। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर एएनआई ने भी अपने हैंडल पर साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article