Viral Video: 'क्या हुआ तेरा वादा...' इस सिंगर ने माइक में नहीं पाइप में गाया गाना, इंटरनेट यूजर्स बोले-रफी साहब की दिला दी याद

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक 1977 की फिल्म हम किसी से कम नहीं का मशहूर गाना 'क्या हुआ तेरा वादा' गाते हुए दिखाई देता है। खास बात यह है कि वह गाना माइक में नहीं बल्कि एक पाइप में गाता है।

सोशल मीडिया पर वैसे तो हर दिन दर्जनों क्या सैकड़ों वीडियो पोस्ट होते रहते हैं। पर बहुत कम वीडियो होते हैं। जो इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के बारे में चर्चा करने से पहले आपसे एक सवाल पूछते हैं। आपने इंटरनेट पर कई लोगों को फिल्मी गाना गाते हुए तो जरूर सुना होगा। पर क्या किसी को पाइप में गाना गाते हुए देखा या सुना है? अगर नहीं तो यह वायरल वीडियो देख लीजिए। इसमें ऐसा ही कुछ दिखाई दे रहा है। शायद इसके वायरल होने का कारण भी यही हो सकता है।

_pipe singer viral video

इस सिंगर को माइक की जरूरत नहीं!(Instagram)

वीडियो में क्या है

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि साल 1977 में ऋषि कपूर और काजल किरण की आई फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' का फेमस गाना 'क्या हुआ तेरा वादा' को एक शख्स गाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में गौर करने वाली जो बात है वह यह है कि गाना गा रहा है लड़का इस सॉन्ग को माइक में नहीं बल्कि एक पाइप में गा रहा है। इसके इसी टैलेंट की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसकी आवाज को मोहम्मद रफी की आवाज के साथ तुलना की जा रही है। वीडियो पर लिखा है कि सिंगर माइक की जरूरत नहीं है।

End of Feed