Video: भारत में सिंगापुर के राजदूत ने पहली बार पकाई बिरयानी, फूड लवर्स से पूछा जरूरी सवाल, क्‍या आप जानते हैं जवाब ?

Viral Video: शेयर किए गए वीडियो में वे बिरयानी पकाते हुए दिख रहे हैं। हांडी का ढक्कन हटाते ही वे कहते हैं, 'बहुत अच्छी खुशबू आ रही है।' बिरयानी बनाते समय वे कहते हैं कि, 'ठीक है, आपको इसे अच्छी तरह से हिलाना है... ताकि सभी सामग्री एक साथ अच्छी तरह से मिल जाए।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने पहली बार पकाई बिरयानी
  • एक्‍स पर फोटो शेयर कर पूछा, किस राज्‍य में अच्छी बिरयानी मिलती है
  • यूजर्स ने जवाब में कहा, 'ये न पूछें लड़ाई हो जाएगी'

Viral Video: भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने विश्व बिरयानी दिवस मनाने के लिए एक बड़ी ही खास पोस्ट शेयर की। फोटोज में वे इस डिश को पकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्‍होंने ये पोस्‍ट एक्स पर शेयर की है। साथ ही उन्होंने लोगों से पूछा कि भारत के किस राज्य में सबसे अच्छी बिरयानी मिलती है। उन्होंने लिखा, 'नमस्ते इंडिया! विश्व बिरयानी दिवस की शुभकामनाएं! बिरयानी बनाने का मेरा पहला प्रयास। मुझे बताइए कि किस राज्य में सबसे अच्छी बिरयानी मिलती है और मैं वहां जाऊंगा। बहुत स्वादिष्ट। एचसी वोंग।'

शेयर किए गए वीडियो में वे बिरयानी पकाते हुए दिख रहे हैं। हांडी का ढक्कन हटाते ही वे कहते हैं, 'बहुत अच्छी खुशबू आ रही है।' बिरयानी बनाते समय वे कहते हैं कि, 'ठीक है, आपको इसे अच्छी तरह से हिलाना है... ताकि सभी सामग्री एक साथ अच्छी तरह से मिल जाए। मुझे लगता है कि यह अच्छा बन रहा है।' वीडियो के अंत में उनको ये कहते हुए भी देखा जा सकता है कि, 'सफलता, मुझे लगता है कि पहले प्रयास में' और चेहरे पर हल्‍की मुस्कान के साथ वे कैमरे की ओर देखते हैं। इस दौरान आखिर में वे कहते हैं, 'मजे लें और धन्यवाद।' इसी के साथ अपने द्वारा पकाए गए व्यंजनों को दिखाते हुए दो तस्वीरें भी साझा कीं।

End of Feed