वायरल न्यूज़

रसगुल्ला खाने वाले दिल थाम कर देखिए यह Video, चॉकलेट मिलाकर आपकी फेवरेट मिठाई भी कर दी बर्बाद!

Viral Video: इस वीडियो में आपकी फेवरेट मिठाई को बर्बाद होते देखा जा सकता है। क्योंकि एक दुकानदार ने छेने में चॉकलेट मिलाकर रसगुल्ला तैयार कर डाला। जिसे देखकर लोगों का दिमाग खराब हो गया है। ​​

Image

चॉकलेट रसगुल्ला (इंस्टाग्राम)

Viral Video: रसगुल्ला एक ऐसी मिठाई है, जिसे देखते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। बच्चे-बूढ़े या जवान हर किसी को रसगुल्ला बेहद पसंद होती है। बिहार और बंगाल में तो इस मिठाई का ऐसा क्रेज है कि कई लोग दर्जनों रसगुल्ला एक साथ खा जाते हैं। रसगुल्ला मिठाई बनाई भी बड़ी जतन से जाती है। इसे बनाने के लिए हलवाई काफी मेहनत करते हैं। सबसे पहले दूध से छेना तैयार किया जाता है, इसके बाद रसगुल्ले की मेकिंग का प्रोसेस चलता है।

वीडियो देखकर आपका माथा हो जाएगा खराब

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका माथा खराब हो सकता है। दरअसल, इस वीडियो में आपकी फेवरेट मिठाई को बर्बाद होते देखा जा सकता है। क्योंकि एक दुकानदार ने छेने में चॉकलेट मिलाकर रसगुल्ला तैयार कर डाला। जिसे देखकर लोगों का दिमाग खराब हो गया है। अपनी फेवरेट मिठाई रसगुल्ला के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट लोगों को हजम नहीं हो रहा है। रसगुल्ला जैसी पारंपरिक मिठाई में चॉकलेट ऐड होता देख लोगों के मुंह का स्वाद बिगड़ गया है। देखें वीडियो-

वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक दुकानदार चॉकलेट रसगुल्ला बना रहा है। आप देख सकते हैं कि दुकानदार कैडबरी हॉट चॉकलेट के साथ छेने को मिलाकर रसगुल्ला तैयार करता है। चॉकलेट पाउडर को छेने में मिलाने के बाद रसगुल्ले की छोटी बॉल बनाई जाती है। इसके बाद चॉकलेट लगी इन सफेद बॉल्स को चीनी की चाशनी में पकाया जाता है। इस तरह चॉकलेट रसगुल्ला बनकर तैयार हो जाता है। वीडियो को foodie_duo__ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article