Viral Video: स्‍क्रैप डीलर ने बेटे के अच्‍छे रिजल्‍ट पर गिफ्ट किया iphone 16, यूजर्स ने कहा- 'साल का सबसे अच्छा पिता'

Viral Video: पिता के इस काम ने कई यूजर्स के दिल को छू लिया। इंटरनेट यूजर्स ने इस कदम को उन माता-पिता की खुशी का प्रतीक बताया जो अपने बच्चों की उपलब्धियों को पुरस्कृत करने के लिए बहुत कुछ करते हैं।

Viral Video: हाल ही में Apple ने iPhone 16 सीरीज़ को लॉन्च किया है। इसके ठीक एक हफ्ते बाद सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में एक स्क्रैप डीलर ने अपने बेटे को बोर्ड परीक्षा में उसके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गिफ्ट के तौर पर iPhone दिया। इतना ही नहीं वीडियो में उसने बताया है कि, 'iphone16 के अलावा उसने अपने लिए भी एक Apple का फोन खरीदा है।' इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने उसे साल का सबसे अच्‍छा पिता बताया है।

पिता ने बेटे को गिफ्ट किया iphone 16. (X/gharkekalesh)

एक्‍स पर वायरल हो रहे इस वीडियो को @gharkekalesh नामक हैंडल से शेयर किया गया है और फोटो/विजुअल में @trolls_official नामक इंस्‍टाग्राम हैंडल का नााम दिख रहा है। वीडियो में स्क्रैप डीलर गर्व से मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा है, उसके हाथ में एक आईफोन है और वह इस पल को रिकॉर्ड कर रहे लोगों से बात कर रहा है। बातचीत में उसने लोगों को अपने रोजगार के बारे में भी बताया जिसमें वो संभवत: स्‍क्रैप के काम के बारे में चर्चा करते दिख रहा है। गर्व से मुस्कुराते हुए जब उसने आईफोन दिखाया तो उसके आस-पास की भीड़ उसे इस खास अवसर पर बधाई देने लगी। वीडियो में ही शख्‍स ने बताया कि, उसने अपने लिए ₹ 85,000 और बेटे के लिए ₹ 1.5 लाख की कीमत का लेटेस्ट आईफोन 16 खरीदा है।

End of Feed