Maggie With Stale Roti: मैगी खाना हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में अगर आप भी मैगी खाने के शौकिन हैं और बाहर जाकर मैगी लाने में आपको परेशानी या आलस आती है तो आप इसे घर पर ही बना सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये दुनिया की सबसे हेल्थी मैगी है और आपके घर में ही मौजूद है। तो आइए जानते हैं कि आखिर कैसे इस हेल्थी मैगी को घर पर तैयार किया जा सकता है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक सरदार जी नजर आ रहे हैं, जिन्होंने बासी रोटी को छोटे-छोटे पीस में काटकर मसाला में फ्राई कर दिया है, जो देखने में बिल्कुल की तरह लग रहा है। ऐसे में अगर आपके घर में भी बासी रोटी बच जाती है तो आप घर पर ही इस हेल्थी मैगी को बना सकते हैं। इससे आपकी डाइट पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। लोगों का कहना है कि ये तो कमाल का ट्रिक है।
सरदार जी ने बासी रोटी से बना दी मैगी
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बिना पैसे वाली मैगी ऐसे बनती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि हेल्थी डाइट खाने के लिए ये वाली मैगी बेस्ट है। बता दें, इस वीडियो को 'dietitianmacsingh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1781 लाइक्स आ चुके हैं।
