Fire Skirt Dance Video: डांस कई प्रकार के होते हैं। दुनियाभर के हर देश का अपना एक अनोखा डांस है। इन्हीं अनोखे वाले डांस में से एक आता है - फायर स्कर्ट डांस। जी हां, अक्सर इस डांस के वीडियो भी सामने आते रहते हैं। ऐसा ही कुछ आपको इस वीडियो में भी देखने को मिलने वाला है। दरअसल, इस वीडियो में एक लड़की फायर स्कर्ट पहनकर डांस कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की द्वारा किया गया डांस बेहद ही सुंदर और आकर्षक लग रहा है। लाल रंग के ड्रेस लड़की का ये परफॉर्मेंस आपका मनमोह लेगा। इस डांस के दौरान लड़की के स्कर्ट के नीचे एक गोल सेप में आग लगाई गई है, जिसके साथ लड़की परफॉर्म कर रही है, ये बेहद सुंदर है। लोगों का कहना है कि इतना सुंदर डांस करना मजाक नहीं है।
फायर ड्रेस पहनकर लड़की ने किया धांसू डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि उम्मीद करता हूं उसका ड्रेस फायर प्रूफ हो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बेहद ही सुंदर डांस है। बता दें, इस वीडियो को 'amazingtaishun' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1329 लाइक मिल चुके हैं और काफी बार इसे शेयर भी किया जा चुका है।
