Video: रशियन व्‍लॉगर ने मुंबई लोकल में सफर कर शेयर किया अनुभव, यात्रियों से बातचीत का वीडियो वायरल

VIral Video: रूसी महिला व्‍लॉगर मारिया चुगुरोवा कहती हैं कि, 'आश्चर्यजनक रूप से इस बार सार्डिन के डिब्बे की तरह पैक नहीं किया गया था, इसलिए मुझे बोर्ड पर सबसे प्यारे लोगों के साथ बातचीत करने का मौका मिला और क्या हम महिलाओं के लिए विशेष स्थान के बारे में बात कर सकते हैं?

KEY HIGHLIGHTS
  • रशियन व्‍लॉगर मारिया चुगुरोवा ने मुंबई लोकल में की यात्रा
  • वीडियो में बताया यात्रियों संग अपना एक्‍सपीरिएंस
  • 1.1 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका वीडियो

Viral Video: एक रूसी महिला व्‍लॉगर ने सोशल मीडिया पर मुंबई की लोकल ट्रेन में अपने सफर का अनुभव शेयर किया है। मुंबई लोकल को देश की सबसे भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में से एक माना जाता है। मारिया चुगुरोवा नामक कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर ट्रेन के जनरल कोच में अपनी यात्रा के दो वीडियो साझा किए हैं। पहले वीडियो में वे माहिम रेलवे स्टेशन के बाहर दिख रही हैं, लेकिन दूसरे वीडियो में वह ट्रेन में लोकल पैसेंजर्स से बातचीत करती नज़र आ रही हैं।

End of Feed