Viral Video: खूबसूरत रशियन लड़की को हिन्‍दी बोलते हुए नहीं देखा है तो देख लीजिए, मां-बेटी की इस जोड़ी के फैन हो जाएंगे

Russian Women Viral Video: इंस्‍टाग्राम पर @koko_rvv (Koko in India) नामक हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें रशियन लड़की कहती है, 'नमस्‍ते मेरे दोस्‍त, आज मैं अपनी मां को हिन्‍दी भाषा सिखाऊंगी।'

Russian Women Viral Video: भारत में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक हिन्‍दी को लेकर दुनिया भर में एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। जापान, रूस, अमेरिका और कोरिया समेत तमाम देशों के कंटेट क्रिएटर सोशल मीडिया पर हिन्‍दी भाषा बोलते हुए अपना कंटेंट वायरल कर लाइक्‍स बटोर रहे हैं। हिन्‍दी का ये ग्‍लोबल क्रेज इस बार जा पहुंचा है रूस जहां पर मां-बेटी की जोड़ी ने अपनी हिन्‍दी भारत के लोगों को अपना दीवाना बना लिया। रशियन लड़की और उसकी मां द्वारा हिन्‍दी बोलते हुए बनाया गया वीडियो इंस्‍टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की अपनी से हिन्‍दी बुलवाने का प्रयास करती दिख रही है।

रशियन लड़की और उसकी मां।

इंस्‍टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

इंस्‍टाग्राम पर @koko_rvv (Koko in India) नामक हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें रशियन लड़की कहती है, 'नमस्‍ते मेरे दोस्‍त, आज मैं अपनी मां को हिन्‍दी भाषा सिखाऊंगी।' तभी उसकी मां आती हैं और लड़की अपनी मां से उसके शब्‍द रिपीट करने के लिए कहत हैं। इसके बाद वो दोनों नमस्‍ते बोलकर अभिवादन करते हैं और हिन्‍दी में बोलना शुरू करते हैं। रशियन महिला कई शब्‍दों को बेहतरीन ढंग से बोलती हैं लेकिन खूबसूरत बोलते समय वो काफी ज्‍यादा कन्‍फ्यूज हो जाती हैं जिस पर उनकी बेटी खूब हंसती हैं। वीडियो के आखिर मेंदोनों 'राधे-राधे' भी बोलते हैं।

End of Feed