वायरल न्यूज़

Bride Groom Video: दुल्हन को देखकर ऐसा बहक गया दूल्हा, खुद की मांग में ही भर लिया सिंदूर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 20, 2024, 10:10 AM IST

Bride Groom Video: दूल्हा-दुल्हन के विवाह से जुड़ा ये वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें मंडप में बैठा दूल्हा दुल्हन को देखकर ऐसा बहका कि बेचारे ने खुद की ही मांग सिंदूर से भर ली। फ्रेम में फिर जो दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

दुल्हन को देखकर बहक गया बेचारा दूल्हा। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन को देखकर बहक गया दूल्हा
  • गलती से भर ली खुद की ही मांग
  • वायरल हो रहा मजेदार वीडियो

Bride Groom Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हंसने-हंसाने वाले वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। इनमें भी कुछ इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है और दोनों मंडप में बैठे हैं। मगर इसी बीच एक ऐसा नजारा कैमरे में कैद हुआ जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया। मंडप का ये वीडियो नेटिजन्स को इतना पसंद आया है कि अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

मंडप में बहक गया दूल्हा

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हैं। आसपास परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार भी नजर आते हैं। आगे देखेंगे कि पंडितजी विवाह संपन्न करा रहे हैं। वो दूल्हे को विवाह की विधि समझा रहे हैं। दूल्हा भी ध्यान से सुनता है और वैसा ही करता है। मगर इसी बीच बेचारा दुल्हन को देखकर ऐसा बहक गया कि सबकुछ भूल गया। इसमें देखेंगे कि पंडितजी दूल्हे से दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने के लिए कहते हैं। मगर दूल्हा इसे कुछ और ही समझ बैठा और गलती से अपनी ही मांग में सिंदूर भरने लगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी हंसाने के लिए काफी है। आखिर में देखेंगे कि जब दुल्हन उसे ऐसा करते हुए देखती है खूब हंसती है। दुल्हन ऐसा करने से रोकती भी है कि मगर हंसी नहीं रोक पाती है। मालूम हो कि दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर comedynation.teb नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article