Viral Video: एक रूसी महिला व्लॉगर ने सोशल मीडिया पर मुंबई की लोकल ट्रेन में अपने सफर का अनुभव शेयर किया है। मुंबई लोकल को देश की सबसे भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में से एक माना जाता है। मारिया चुगुरोवा नामक कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर ट्रेन के जनरल कोच में अपनी यात्रा के दो वीडियो साझा किए हैं। पहले वीडियो में वे माहिम रेलवे स्टेशन के बाहर दिख रही हैं, लेकिन दूसरे वीडियो में वह ट्रेन में लोकल पैसेंजर्स से बातचीत करती नज़र आ रही हैं।
एक क्लिप के कैप्शन में वे लिखती हैं कि, 'रूसी कुड़ी लोकल ट्रेन में भारतीयों से बातचीत कर रही है।' कंटेंट क्रिएटर ने तारीफ करते हुए ये बात भी बताई कि, ट्रेन में महिलाओं के लिए एक अलग कोच है लेकिन उस कोच में जाने के बजाय उन्होंने जनरल कोच में यात्रा की और कुछ पैसेंजर्स के साथ बातचीत की। ट्रेन से उतरकर वे कहती हैं कि, मुंबई लोकल ट्रेन का उनका अनुभव अच्छा रहा। उन्होंने ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय रेलवे को धन्यवाद भी दिया।
चुगुरोवा कहती हैं कि, 'आश्चर्यजनक रूप से इस बार सार्डिन के डिब्बे की तरह पैक नहीं किया गया था, इसलिए मुझे बोर्ड पर सबसे प्यारे लोगों के साथ बातचीत करने का मौका मिला और क्या हम महिलाओं के लिए विशेष स्थान के बारे में बात कर सकते हैं? भारत, आप जानते हैं कि अपनी महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करना है! आतिथ्य और अविस्मरणीय ट्रेन यात्रा के अनुभव के लिए आभारी हूं।' बता दें कि, कुछ दिन पहले यह वीडियो शेयर किया था तब से अब तक इसे 1.1 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और 77,000 से ज़्यादा लाइक मिल चुके हैं।
