वायरल न्यूज़

Viral Video: सड़क पर बिना चालक के दौड़ी घोड़ा-बग्गी, डिवाइडर से टकराने के बाद फिर जो हुआ...

Groom Buggy Viral Video: गाजियाबाद में एक शादी की बारात के दौरान दूल्हे को ले जा रही घोड़ा-बग्गी अचानक बेकाबू हो गई। तेज रफ्तार में भागती बग्गी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। एक स्कूटी सवार भी इसकी चपेट में आया, लेकिन गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

Image

गाजियाबाद में बेकाबू हुई दूल्हे की बग्गी (फोटो: Instagram/timesnownavbahrat)

Runaway Horse Carriage: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शादी की बारात के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Trending Video) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि दूल्हे को लेकर जा रही घोड़ा-बग्गी अचानक बेकाबू हो जाती है और सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ने लगती है। बताया जा रहा है कि किसी वजह से बग्गी चालक का नियंत्रण छूट गया। हो सकता है कि लगाम हाथ से निकल गई हो या तेज आवाज से घोड़े डर गए हों। इसके बाद घोड़े तेजी से भागने लगे। बग्गी में दूल्हा बैठा हुआ था और पीछे बारात के लोग चल रहे थे।

सड़क के डिवाइडर से टकराई बग्गी

अचानक हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग घबरा गए और समझ नहीं पाए कि क्या करें। घोड़े पूरी ताकत से दौड़ रहे थे और बग्गी पीछे झटके खाती हुई आगे बढ़ रही थी। कुछ दूर जाने के बाद बग्गी सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बग्गी पलट गई और सड़क पर गिर पड़ी। इस दौरान एक स्कूटी सवार युवक भी उसकी चपेट में आ गया। स्कूटी गिर गई, लेकिन अच्छी बात यह रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई। वह बाल-बाल बच गया। वीडियो में पूरा नजारा साफ दिखाई देता है। घोड़ों की तेज रफ्तार, बग्गी का अनियंत्रित होना और फिर पलटना, यह सब देखकर लोग हैरान हैं।

सड़क पर नियमों का पालन करना जरूरी

सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे मजाक में ले रहे हैं, तो कई लोग चिंता भी जता रहे हैं। उनका कहना है कि शादी जैसे खुशी के मौके पर भी सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। यह घटना एक बड़ा सबक देती है। पारंपरिक तरीके से बारात निकालना अपनी जगह ठीक है, लेकिन सावधानी बहुत जरूरी है। घोड़ों को संभालने वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए और सड़क पर नियमों का पालन करना चाहिए। खुशी के मौके पर छोटी सी गलती भी बड़ा हादसा बन सकती है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article