Shocking Video: अजगर इस दुनिया के सबसे बड़े जल्लादों में से होता है। आपने अक्सर सुना होगा कि अजगर बड़े से बड़े जानवरों को जिंदा नगल जाता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अजगर पूरा का पूरा नीलगाय निगल गया था। बताया जाता है कि जब अजगर ने इतना बड़ा नीलगाय निगला तब जानवर जिंदा था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतना बड़ा नीलगाय अजगर निगल कैसे जाता है।
अजगर ने निगला नीलगाय (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- कुल्हड़-पिज्जा कपल ने इस बार खुद वायरल किया अपना Video, आप भी आंखें खोलकर देखते रह जाएंगे
वीडियो देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब गांव के लोगों को इस बात की खबर हुई तो वह दर्जनों की संख्या में इकट्ठा हो गए। इसके बाद गांव के लोग अजगर का पेट दबा-दबाकर नीलगाय को निकालने की कोशिश करने लगे। आप देख सकते हैं कि लोग अजगर के पेट को तब तक दबाते रहते हैं, जब तक वह नीलगाय को उगल नहीं देता है। देखने में यह वीडियो बहुत ही ज्यादा अजीबोगरीब और होश उड़ा देने वाला है। सबसे पहले आप इस वायरल वीडियो को देखिए-
वीडियो को unavasi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'ऊना के हरेली में पकड़ा अजगर, जिसके पेट से निकला नीलगाय का बच्चा।' आप देख सकते हैं कि जब अजगर उस नीलगाय को उगलता है तो जानवर की मौत हो चुकी होती है। जबकि इतने भारी-भरकम जानवर को निगलने के बाद भी न तो अजगर का पेट फटता है और न ही उसकी मौत होती है।
