वायरल न्यूज़

Viral Video: ताऊ ने अनोखे अंदाज में डांस से काट दिया गदर, देखकर बड़े-बड़े डांसर को लगेगी मिर्ची

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस का एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाचा ने डांस से ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर आपके दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

बुढ़ापे में चाचा ने उड़ाया गर्दा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • चाचा का हाहाकारी डांस
  • वीडियो देखकर दिमाग घूम जाएगा
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: आज कल हर कोई सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसी-ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ नजारे (Funny Video) को देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ नजारे (Trending Video) ऐसे होते हैं, जो अंदर से झकझोर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Dance Video) सामने आया है, जिसने बड़े-बड़े तीस मार खां के तोते उड़ा दिए हैं। क्योंकि, इस वीडियो (Today Viral Video) में एक चाचा ने अनोखे डांस से लल्लन टॉप माहौल बना दिया है।

डांस को लेकर भी लोगों में काफी क्रेज है। बच्चे हों या फिर बूढ़े सभी लोग डांस से धमाल मचाते रहते हैं। वहीं, कुछ लोग तो ऐसा डांस करते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े डांसर को भी मिर्ची लग जाती है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं ढोल की थाप सुनते ही चाचा मूड में आ जाते हैं और ठुमके लगाना शुरू कर देते हैं। लेकिन, जिस तरह चाचा ठुमके लगाते हैं उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। यकीन मानिए, चाचा का एक-एक स्टेप देखकर आप भी घबरा जाएंगे। देखें वीडियो...

चाचा का हाहाकारी अंदाज

वीडियो देखकर आपके भी तोते उड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे चाचा का डांस तो नेक्स्ट लेवल का है। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'polachimusicband' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 22 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि काफी हाहाकारी डांस है। किसी का कहना है कि चाचा ने तो माहौल बना दिया। कुछ का बुढ़ापे में चाचा ने महफिल लूट ली। तो आपको चाचा का डांस कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article