वायरल न्यूज़

Viral Video: मगरमच्छ से भिड़ने की गलती कर बैठा अजगर, फिर पानी के जल्लाद ने रबड़ जैसी कर डाली हालत

Python Crocodile Fight Video: आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि अजगर मगरमच्छ के पास पहुंचता है और उससे पंगा ले लेता है। हालांकि, मगरमच्छ बहुत ही बेरहमी से उसकी ऐसी की तैसी कर देता है।

Image

अजगर मगरमच्छ की लड़ाई (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
  • मगरमच्छ और अजगर की लड़ाई
  • रिजल्ट देख हालत हो जाएगी खराब

Python Crocodile Fight Video: मगरमच्छ को पानी का जल्लाद यूं ही नहींं कहा जाता है। अपने इलाके में पाकर यह बड़े से बड़े शिकारियों का कचूमर निकाल देता है। अजगर को भी एक बड़ा शिकारी माना जाता है। कई बार वह भेड़-बकरी और हिरन जैसे जानवरों को भी जिंदा निगल जाता है। इसी अकड़ में वह मगरमच्छ से भिड़ने की गलती कर बैठता है। इसके बाद उसके साथ जो होता है, उसने कभी जीवन में भी नहीं सोचा होगा। वीडियो देखकर आपकी भी रातों की नींद उड़ जाएगी।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

मगरमच्छ के जबड़े बहुत ही ताकतवर होते हैं। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें वह कछुए की मजबूत खोल को भी चकनाचूर कर देते हैं। सोचिए अगर अजगर पानी के जल्लाद से भिड़ने की गलती कर बैठेगा तो उसकी क्या हालत होगी। आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि अजगर उस मगरमच्छ के पास पहुंचता है और उससे पंगा ले लेता है। हालांकि, मगरमच्छ बहुत ही बेरहमी से उसकी ऐसी की तैसी कर देता है। इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ अजगर को जबड़े में जकड़कर बहुत बुरी तरह से झटकता है। 40 सेकंड का यह वीडियो बहुत ही भयावह है। आप देख सकते हैं कि अजगर खुद को बचाने की लाख कोशिश करता है, लेकिन मगरमच्छ के खूंखार और मजबूत जबड़े से खुद को आजाद नहीं करवा पाता। आखिर में वह हार मानता नजर आता है। वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'बैकयार्ड में अजगर और मगरमच्छ लड़ रहे हैं और..'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article