वायरल न्यूज़

Jugaad Video: देसी जुगाड़ के भरोसे बाढ़ में उतार दी बाइक, फिर जो हुआ देखकर लोग बोले- थोड़ा साइंस पढ़ लेते

Viral Video: आप देख सकते हैं कि दो लड़के बाइक पर बैठकर बाढ़ के पानी में जाने वाले होते हैं। उन्हें लगता है कि पाइप को अगर वह पानी के ऊपर रखेंगे तो उनकी बाइक पानी में डूबने के बाद भी बंद नहीं होगी।

Image

Funny jugaad video

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ बेहद ही फनी वीडियो
  • कम ज्ञान ने लड़कों की करवाई बेइज्जती
  • वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा

Viral Video: भारत को लोगों को जुगाड़ का बादशाह कहा जाता है। कई बार भारतीय लोग देसी जुगाड़ से बड़े से बड़ा कारनामा कर जाते हैं। कई बार देसी जुगाड़ फेल भी हो जाते हैं। हालांकि, कुछ लोग अपनी मूर्खता के कारण देसी जुगाड़ का मजाक बना देते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। यह वीडियो दो युवकों से जुड़ा है, जो देसी जुगाड़ के भरोसे ऐसा काम करने जा रहे होते हैं, जिनका उन्हें आधा-अधूरा ज्ञान होता है।

वीडियो देखकर आप भी हंस पड़ेंगे आज

हालांकि, इस आधे-अधूरे ज्ञान के चक्कर में अंत में उनके साथ जो होता है। उसे देखकर लोगों ने लड़कों का मजाक बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़के बाइक पर बैठकर बाढ़ के पानी में जाने वाले होते हैं। हालांकि, इससे पहले वह अपनी बाइक के साइलेंसर में एक पाइप जोड़ लेते हैं। उन्हें लगता है कि पाइप को अगर वह पानी के ऊपर रखेंगे तो उनकी बाइक पानी में डूबने के बाद भी बंद नहीं होगी। लेकिन जैसे ही वह बाढ़ के पानी में जाते हैं उनकी बाइक बंद हो जाती है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि दोनों ही युवक कमर तक भरे पानी में फंस जाते हैं। दरअसल, गलत आइडिया के चक्कर में दोनों युवक बाइक समेत फंसकर वहीं रह जाते हैं। इसके बाद उनका भरे पानी में बाइक चला पाना मुश्किल हो जाता है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। कई यूजर्स कह रहे हैं कि अगर उन्होंने साइंस पढ़ा होता तो ऐसी मूर्खता नहीं करते। एक यूजर ने तो लिख दिया कि अगर साइंस की क्लास में सही से पढ़ाई की होती तो आज इनकी हालत ऐसी नहीं होती। वीडियो को mohan_kukna_inc8890 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article