वायरल न्यूज़

Viral Video: किचन में घुसकर महिला को अजगर ने दबोचा फिर घोंटने लगा दम, अंत में जो हुआ देखकर कांप जाएंगे

Python Attack Video: सबसे पहले अजगर ने अरोम के पैरों में काटा और फिर अपने मजबूत बाजुओं से महिला के कमर पर लिपटकर अपनी गिरफ्त में ले लिया। वह शायद महिला को धीरे-धीरे निगलने की योजना बना रहा था।

Image

अजगर का हमला (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • थाईलैंड से आया हैरान करने वाला वीडियो
  • किचन में घुसकर अजगर ने महिला को जकड़ा
  • दो घंटे की मशक्कत के बाद महिला की बची जान

Python Attack Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। यह वीडियो थाइलैंड का है, जहां एक अजगर ने किचन में घुसकर एक महिला को दबोच लिया। यह महिला को अपनी गिरफ्त में लेकर उन्हें इतनी जोर से जकड़ता है कि महिला का दम घुटने लगता है। वह शायद महिला को धीरे-धीरे निगलने की योजना बना रहा था। एक अजगर द्वारा थाई महिला को शिकार बनाने की घटना ने दुनियाभर में दहशत फैला दी है।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड में 64 साल की अरोम अरुणरोज को अजगर ने ऐसा जकड़ा कि उनकी जान पर आफत आ गई। सबसे पहले अजगर ने अरोम के पैरों में काटा और फिर अपने मजबूत बाजुओं से महिला के कमर पर लिपटकर अपनी गिरफ्त में ले लिया। अजगर ने महिला को इतनी जोर से जकड़ा कि वह जमीन पर गिर पड़ीं और फिर खड़ी नहीं हो पाईं। इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। महिला के चिल्लाने की आवाज उनके पड़ोसियों ने सुनी तो वह दौड़कर उसकी मदद के लिए पहुंचे। देखें वीडियो-

इसके बाद पड़ोसियों ने तुरंत ही अथॉरिटी को फोन किया। इस समय महिला सांस लेने के लिए भी जूझ रही थी। अजगर उसे लगातार अपने बाजुओं में जकड़े ही जा रहा था। हालांकि, उनकी किस्मत अच्छी थी कि दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें अजगर के चंगुल से छुड़ा लिया गया। वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि अरोम बिल्कुल ढीली पड़ चुकी हैं। वह सांस भी नहीं ले पा रही हैं। जब उन्हें अजगर के चंगुल से छुड़ाया गया तब उनकी बॉडी पर गंभीर चोट नजर आई।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article