वायरल न्यूज़

Jugaad Video: उपले बनाने के लिए भारतीय किसान ने बनाया ऐसा यंत्र, अमेरिका के इंजीनियर भी होंगे शॉक्ड

Desi Jugaad Video: यंत्र की​ सबसे ​​खास बात यह है कि उपले बनाने के लिए गोबर आपके हाथ में नहीं लगेंगे। आप देख सकते हैं कि किसान अपने हाथ में यंत्र पकड़ता है और फिर इसी के सहारे गोबर को उठाता है। फिर दूसरी जगह ले जाकर उपले बना देता है।

Image

भारतीय किसान ने बनाया जबरदस्त जुगाड़(इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल जीतने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • भारतीय किसान ने बनाया जबरदस्त यंत्र
  • बिना हाथ से छुए बना सकते हैं गोबर के उपले

Desi Jugaad Video: भारत के लोगों को जुगाड़ का महारथी कहा जाता है। वैसे भी जुगाड़ से बड़े से बड़ा काम आसानी से हो जाता है। आज हम आपको एक भारतीय किसान के जुगाड़ का ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर अमेरिका के इंजीनियर भी हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारतीय किसान ने देसी जुगाड़ से गाय के उपले बनाने वाला एक जबरदस्त यंत्र बनाया है।

वीडियो देखकर आप भी करेंगे किसान की तारीफ

इस यंत्र की सबसे खास बात यह है कि उपले बनाने के लिए गोबर आपके हाथ में नहीं लगेंगे। इस यंत्र को देखकर बड़े से बड़े इंजीनियर भी सोच में पड़ जाएंगे। आप देख सकते हैं कि किसान अपने हाथ में यंत्र पकड़ता है और फिर यंत्र के सहारे गोबर को उठाता है। इसके बाद दूसरी जगह ले जाकर उपले बना देता है। इस दौरान उसके हाथ या पैर में कहीं भी गोबर नहीं लगता है। वीडियो देखकर आप भी किसान की तारीफ किए बिना नहीं रहेंगे। देखें वीडियो-

इस वीडियो को akfharming59 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है। यूजर्स किसान के इस अनोखे जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, 'जिस देश के भारतीय किसना इतने जबरदस्त हैं, वह देश भी बहुत अनोखा है।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article