Viral Video: आपने किसी न किसी जानवर में समझदारी की झलक तो देखी ही होगी। ऐसे ही एक प्राणी का वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कबूतर की समझदारी को बखूबी देखा और समझा जा सकता है। दरअसल, वीडियो में कबूतर ने डिलीवरी ब्वॉय की भूमिका अदा करते हुए एक दुकान तक पैसे पहुंचाने का काम किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे एक लड़का पहले कबूतर को अच्छे से उसको काम समझाता है और फिर उसकी गर्दन पर थैली टांग देता है जिसमें स्नैक्स का पैकेट लाने के लिए कुछ रुपये होते हैं। कबूतर पंख फैलाकर उड़ान भरता है और दुकान पर जा पहुंचता है जहां महिला दुकानदार उसकी थैली में स्नैक्स रख देती है। इसके बाद कबूतर अपने मालिक के पास लौट आता है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और करीब 2 लाख लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह कबूतर स्विगी और जोमैटो डिलीवरी बॉय के लिए खतरा है।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि, 'इसके साथ एक किलो आटा या चीनी ऑर्डर करके देखिए।' गौरतलब है कि, इन कबूतरों को होमिंग कबूतर या मैसेंजर कबूतर कहा जाता है और बोलचाल की भाषा में होमर। यह नाम भ्रामक हो सकता है, इसलिए टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
