वायरल न्यूज़

Train Ka Video: खैनी बनाते-बनाते ही सो गया ट्रेन यात्री, आंख खुली तो हिल गया बेचारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 14, 2024, 12:29 PM IST

Train Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स ट्रेन में अपनी सीट पर बैठा खैनी बना रहा है। मगर इसी बीच उसे नींद आ गई और गहरी नींद में सो गया। फ्रेम में जो कुछ दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

ट्रेन में खैनी बनाते समय ही सो गया ये यात्री। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन का सबसे फनी वीडियो
  • खैनी बनाते समय सो गया यात्री
  • फिर जो दिखा हंसी ना रुकेगी

Train Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक जबरदस्त वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो ट्रेन से जुड़ा है जिसमें बैठने की जगह नहीं है। मगर सीट पर आराम से बैठे एक यात्री की वजह से वीडियो वायरल हो गया। दरअसल वीडियो एक ऐसे यात्री से जुड़ा है जो हाथ पर खैनी मसलकर खैनी बना रहा है। मगर बेचारा खैनी बनाते-बनाते ही ट्रेन में सो गया। थोड़ी देर बाद जब बेचारे की आंख खुली तो बंदा अंदर तक हिल गया। खैनी बनाते से समय नींद लेने वाले इस यात्री का वीडियो हर तरफ छाया है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

खैनी बनाने में ही सो गया यात्री

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि ट्रेन का कोच यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है। कहीं भी पैर रखने की जगह नहीं है। मगर इसमें सिंगल सीट पर बैठा एक यात्री एक वजह से हर तरफ छ गया है। वायरल वीडियो में देखेंगे कि यात्री अपनी सीट पर आराम से बैठा है और उसके हाथ में खैनी है। यात्री खैनी हाथ से रगड़कर खाने लायक बना रहा है। मगर इसी क्रम में बेचारे को गहरी नींद आई गई और वहीं सो गया। मजेदार है कि खैनी बनाते समय सो रहे यात्री की इस हरकत को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

वायरल हो रहा मजेदार वीडियो

आंख खुली तो चौंक गया बेचारा

इसमें आगे देखेंगे कि शख्स के हाथ में खैनी है और वो गर्दन लटकाए गहरी नींद में सोया है। वो काफी देर तक ऐसे ही सोया रहता है। मगर कुछ देर बाद उसे आवाज देकर जगाया। मजेदार है कि ट्रेन यात्री की जैसे ही आंखें खुली बंदा अंदर तक हिल गया। उसे यकीन नहीं हुआ कि वो खैनी बनाते समय ही सो गया। मालूम हो कि ट्रेन में खैनी बनाते समय सोने वाले यात्री का वीडियो इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article