Video: वाह क्या सीन है! कहीं जगह न मिली तो शख्स ने चलती ट्रेन में लगा दिया पानी पूरी का स्टॉल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 25, 2023, 05:32 PM IST

Viral Video: एक शख्स ने ट्रेन में ही गोलगप्पे बेचने का स्टॉल लगा दिया है। इस दौरान उसके पास चटपटा पानी, मीठी चटनी और गोल गप्पे में भरा जाने वाला चना भी मौजूद है। साथ ही वह पापड़ी भी दे रहा है। वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फुल स्पीड ट्रेन में गोलगप्पे बेच रहा था शख्स
  • लाइन लगाकर पानी पूरी खा रहे थे लोग
  • वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

Viral Video: भारत के लोग जुगाड़ के धनी होते हैं। कई बार तो वह ऐसा जुगाड़ लगा देते हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आपने रेहड़ी-पटरी पर गोलगप्पे के ठेले बहुत देखे होंगे, लेकिन क्या कभी ट्रेन पर गोलगप्पे के ठेले देखे हैं? सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। आप भी कह उठेंगे कि, 'वाह क्या सीन है?' दरअसल, वीडियो में एक शख्स चलती ट्रेन के भीतर गोलगप्पे बेचता नजर आ रहा है।

pani puri in train

ट्रेन में पानी पुरी बेचता शख्स (ट्विटर)

चलती ट्रेन में गोल गप्पे बेचने पहुंच गया शख्स

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स चलती ट्रेन में गोल गप्पे बेच रहा है। सबसे हैरान करने वाली चीज है कि शख्स ने ट्रेन में ही गोलगप्पे का स्टॉल लगा दिया है। इस दौरान उस शख्स के पास हर वह चीज नजर आ रही है, जो गोल गप्पे के साथ खिलाई जाती है। उसके पास चटपटा पानी, मीठी चटनी और गोल गप्पे में भरा जाने वाला चना भी मौजूद है। साथ ही वह पापड़ी भी दे रहा है। वहीं ट्रेन में सफर कर रहे बहुत ही मजे से पानी पुरी खाते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो-

End of Feed