वायरल न्यूज़

Watch: सांप के साथ आराम से सो रहा था शख्स, जैसे ही नींद खुली उड़ गए होश, नजारा देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 25, 2023, 05:39 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांप के साथ मजे से सो रहा था, लेकिन जैसे ही उसकी नींद खुली, उसके होश उड़ गए। आगे का नजारा देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे।

Image

सांप के साथ सो रहे शख्स का वीडियो वायरल (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप के साथ सो रहा था शख्स
  • आंख खुलने पर उड़ गए होश
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Snake Viral Video: इंटरनेट पर कई सारे वीडियो वायरल होते हैं लेकिन कुछ ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जिसे देखने के बाद हमेशा के लिए एक याद बन जाती है। और जब भी ऐसे वीडियोज के बारे में सोचा जाए, बस सिर्फ हंसी ही आती है। ऐसे में ये वीडियो (Video Viral) लोगों को भी काफी पसंद आ रही है और काफी लोग शख्स को सावधानी बरतने के लिए भी कह रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग काफी बार देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Video Viral) में एक शख्स बेड पर सो रहा होता है, जिसके पास कब सांप आकर सो जाता है, उसे पता ही नहीं चलता। ऐसे में सांप भी शख्स के बगल में आराम से सोने का आनंद लेता है। लेकिन जैसे ही शख्स की नींद खुलती है, उसकी हवा टाइट हो जाती है। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है और जो भी इसे देख रहा है, वह इसे बार-बार देखना पसंद कर रहा है।

सांप के साथ सो रहे शख्स का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Video Viral) पर यूजर्स के काफी रिएक्शन भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि जागने के बाद तो स्वाद आ गया होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सोते समय अपने आसपास जरूर देख लेना चाहिए, ताकि कोई अनहोनी ना हो। इस वीडियो को अब तक 4 लाख 70 हजार से अधिक लोगों ने लाइक कर लिया है और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'mr_akhil_0098' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article