Cobra Operation Viral Video: ऑपरेशन तो आपने कई सारे देखे होंगे लेकिन क्या कभी कोबरा का ऑपरेशन देखा है। जी हां, जिस कोबरा को देख लोगों के पसीने छूटने लगते हैं, उस कोबरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। इस वीडियो (Video Viral) ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। ऐसे में लोगों द्वारा भी इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और वे इसे शेयर भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Video Viral) में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से डॉक्टर्स की टीम ने एक कोबरा का ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर्स ने किंग कोबरा के पेट में फंसा प्लास्टिक का कप निकाला है, जो कोबरा ने निगल लिया था। ऐसे में ऑपरेशन के इस वीडियो (King Cobra Viral Video) को देख आपको लगेगा ही नहीं कि ये किसी जानवर का है। बल्कि ये ऑपरेशन उसी तरीके से किया गया है, जैसे कि किसी इंसान का ऑपरेशन किया जाता है।
इंसानों की तरह हुआ कोबरा का ऑपरेशन
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Video Viral) पर यूजर्स के काफी रिएक्शन भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसे कहते है रियल हीरोज की मानवता। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसे सर्जन को दिल से सलाम, जिन्होंने ऐसे जानवर की जान बचाई, जिसे देखने के बाद लोग नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। इस वीडियो को अब तक 7 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '@AHVS_Karnataka' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
