अटलांटिक महासागर के ऊपर यात्री ने खोला फ्लाइट का इमरजेंसी गेट, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: आउटलेट ने बताया कि तुरंत ही हमारे केबिन क्रू ने यात्री को काबू में किया और उसे विमान के पिछले हिस्से में सुरक्षित रखा जब तक कि वह गंतव्य तक नहीं पहुंच गया। एयरलाइन के मुताबिक, 'हमारे एक केबिन क्रू सदस्य को फिबुला में आंशिक फ्रैक्चर हुआ है।

Viral Video: एक यात्री ने ट्रांसअटलांटिक फ्लाइट में 35,000 फीट की ऊंचाई पर इमरजेंसी एग्जिट गेट को खोल दिया। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी को मैड्रिड के बाराजास हवाई अड्डे से वेनेजुएला की राजधानी कराकास के लिए उड़ान भरने वाले प्लस अल्ट्रा फ्लाइट 701 में ये घटना घटी थी। उस दौरान विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर था। सह-यात्रियों ने बताया कि, वह शख्‍स अचानक अपनी सीट से कूद गया और दरवाजे के लीवर खींचने लगा। ये देख अन्‍य यात्री चीखने लगे वहीं कुछ लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की।

फ्लाइट में हाईवोल्टेज ड्रामा।

घटनास्थल से कुछ फुटेज भी मिलीं जिसमें दिखा कि, व्यक्ति बाहर निकलने के रास्ते पर खड़ा था। वहीं, केबिन क्रू के सदस्य उसे खींचकर ले जा रहे थे। यात्री को फर्श पर लेटा हुआ देखा गया और उसके हाथ उसकी पीठ के पीछे बंधे हुए थे। यात्रा के बाद उस पर कड़ी निगरानी रखी गई थी। पूरी घटना में उस एक फ्लाइट अटेंडेंट को चोटें आईं जिसने उस शख्‍स को रोकने की कोशिश की थी।

End of Feed