वाह क्या आइडिया है! पपीता काटने की टेंशन खत्म, बिना छीले और बीज निकाले अब हो जाएगा काम

Easy fruit cutting Trick: सोशल मीडिया पर पपीता काटने का एक आसान हैक वायरल हो रहा है, जिसमें चाकू और गोल स्टील के डिब्बे की मदद से छिलका और बीज अलग करने का तरीका बताया गया है। यह ट्रिक समय बचाने वाली बताई जा रही है, हालांकि पारंपरिक तरीका भी उतना ही आसान और सुरक्षित है।

Papaya cutting hack: पपीता एक बहुत ही फायदेमंद फल माना जाता है। इसमें कई तरह के विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। डेंगू जैसी बीमारी में भी डॉक्टर अक्सर प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पपीता खाने की सलाह देते हैं। इसलिए कई लोग इसे अपनी रोज की डाइट में शामिल करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर पपीता (how to cut papaya) काटने का एक आसान तरीका वायरल हो रहा है। आमतौर पर लोग पपीते को पहले छीलते हैं, फिर उसे काटते हैं और चाकू से उसके बीज निकालते हैं। यह तरीका ठीक है, लेकिन इसमें थोड़ा समय लग जाता है।

viral kitchen hack

वाह क्या आइडिया है! पपीता काटने की टेंशन खत्म (फोटो: Instagram/ruchcook)

एक गोल स्टील का डिब्बा से जाता है दबाया

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में बताया गया है कि आप सिर्फ एक चाकू और एक गोल स्टील के डिब्बे की मदद से पपीता आसानी से काट सकते हैं। इस तरीके में सबसे पहले पपीते को गोल आकार में काटना होता है। अगर पपीता बड़ा है तो उसे 6 टुकड़ों में काट सकते हैं और अगर छोटा है तो 4 हिस्से भी काफी हैं। इसके बाद एक गोल स्टील का डिब्बा लेकर पपीते के टुकड़े पर ऊपर से दबाया जाता है। ऐसा करने पर पपीते का गूदा छिलके से अलग हो जाता है। साथ ही बीज भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं।

End of Feed