Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला पाकिस्तान (pakistan viral video) का है। वीडियो में एक शख्स ट्रैफिक चालान से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ करता दिखाई देता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। आपको बता दें सिर्फ लोग ही नहीं बल्कि पुलिसवाले भी हैरान रह गए। वीडियो में दिखता है कि ट्रैफिक पुलिस का एक अधिकारी सड़क पर एक कार को रोकता है। अधिकारी ड्राइवर से कहता है कि उसने सीट बेल्ट नहीं पहनी है और इस वजह से उसका चालान किया जाएगा। ड्राइविंग सीट पर बैठा व्यक्ति बड़े आराम से जवाब देता है कि उसने बेल्ट लगा रखी है।
जब कैमरा सीट बेल्ट की ओर जाता है, तब सच्चाई सामने आती है। असल में कार की असली सीट बेल्ट खराब या टूटी हुई थी। उसकी जगह उस व्यक्ति ने अपनी पैंट की बेल्ट खोलकर उसे कार के हुक (Desi Jugaad Viral Video) में फंसा दिया था, ताकि दूर से देखने पर लगे कि उसने सीट बेल्ट पहन रखी है। यानी उसने सिर्फ दिखावे के लिए यह जुगाड़ किया था। यह हरकत भले ही कुछ लोगों को मजाकिया लगे, लेकिन यह बेहद लापरवाही भरा कदम है। सीट बेल्ट गाड़ी चलाते समय सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी होती है। हादसे की स्थिति में यही बेल्ट जान बचाने में मदद करती है।
पैंट की बेल्ट कभी भी असली सीट बेल्ट की जगह नहीं ले सकती। ऐसी चालाकी से कुछ समय के लिए पुलिस को भ्रमित किया जा सकता है, लेकिन इससे खतरा कम नहीं होता। अगर कोई दुर्घटना हो जाए, तो गंभीर चोट लगने की आशंका बढ़ जाती है। आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर m.k.azeem नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कई यूजर्स इसे मजाक मान रहे हैं, तो कई इसे गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बता रहे हैं। कुल मिलाकर, यह घटना यही सिखाती है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना ही सबसे सुरक्षित और सही रास्ता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
