वायरल न्यूज़

Viral Video: रैपिडो बुक की तो पहुंची महिला राइडर, ग्राहक ने पूछा ऐसा सवाल; 'Rapido Girl' का जवाब हुआ वायरल

Female Rapido Rider: रात में रैपिडो बुक करने पर एक युवक को महिला राइडर मिली। बातचीत के दौरान महिला ने आत्मनिर्भरता, महिलाओं की सुरक्षा और शादी जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उनकी सोच और आत्मविश्वास ने लोगों को प्रभावित किया

Image

रैपिडो बुक की तो पहुंची महिला राइडर (Photo: Instagram/itsvermavijay)

Rapido girl viral video: आमतौर पर रैपिडो (Rapido), उबर (Uber) और ओला (Ola) जैसी कैब सेवाओं में ज्यादातर पुरुष राइडर ही नजर आते हैं। महिला राइडर बहुत कम देखने को मिलती हैं। ऐसे में एक युवक के साथ हुई घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें विजय वर्मा नाम के शख्स को रात के समय रैपिडो पर एक महिला राइडर मिली। लड़की को देखकर वह पहले हैरान हो गए। फिर उन्होंने हिचकिचाते हुए पूछा कि वह इतनी अच्छी बाइक पर रैपिडो क्यों चला रही हैं। इस पर महिला ने मुस्कुराकर जवाब दिया, “क्या लड़कियां बाइक नहीं चला सकतीं?”

शख्स ने महिला राइडर से पूछा ये सवाल

युवक ने आगे पूछा कि उन्होंने उनकी राइड क्यों स्वीकार की। महिला ने बताया कि राइड किसी ‘तान्या’ नाम की लड़की के नाम से बुक हुई थी और उन्हें सामने वाला व्यक्ति सभ्य लगा, इसलिए उन्होंने राइड एक्सेप्ट कर ली। यह सुनकर युवक ने उन्हें धन्यवाद कहा। जब उनसे पूछा गया कि वह रैपिडो क्यों चलाती हैं तो उन्होंने बताया कि शाम को उनके पास खाली समय होता है, इसलिए वह यह काम कर लेती हैं। इससे थोड़ी अतिरिक्त कमाई भी हो जाती है। युवक ने कहा कि 8 किलोमीटर के सिर्फ 80 रुपये मिलते हैं और बाइक का पेट्रोल ही ज्यादा खर्च हो जाता है। इस पर महिला ने जवाब दिया, “हर चीज पैसे के लिए नहीं होती।”

बातचीत के दौरान महिला ने महिलाओं की सुरक्षा पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लड़कियां किसी न किसी रूप में परेशानियां झेलती हैं, लेकिन अक्सर इसे जाहिर नहीं करतीं। वह यह भी बताती हैं कि जब भी किसी लड़की को छोड़ती हैं, तो उसके सुरक्षित घर के अंदर जाने तक इंतजार करती हैं। शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि लड़कियां शादी से भाग नहीं रहीं, बल्कि अपनी शांति और सम्मान से समझौता नहीं करना चाहतीं। उनका मानना है कि महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहती हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर रहें और बराबरी के साथ जीवन जी सकें। आपको बता दें सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @itsvermavijay नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article