Papaya cutting hack: पपीता एक बहुत ही फायदेमंद फल माना जाता है। इसमें कई तरह के विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। डेंगू जैसी बीमारी में भी डॉक्टर अक्सर प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पपीता खाने की सलाह देते हैं। इसलिए कई लोग इसे अपनी रोज की डाइट में शामिल करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर पपीता (how to cut papaya) काटने का एक आसान तरीका वायरल हो रहा है। आमतौर पर लोग पपीते को पहले छीलते हैं, फिर उसे काटते हैं और चाकू से उसके बीज निकालते हैं। यह तरीका ठीक है, लेकिन इसमें थोड़ा समय लग जाता है।
एक गोल स्टील का डिब्बा से जाता है दबाया
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में बताया गया है कि आप सिर्फ एक चाकू और एक गोल स्टील के डिब्बे की मदद से पपीता आसानी से काट सकते हैं। इस तरीके में सबसे पहले पपीते को गोल आकार में काटना होता है। अगर पपीता बड़ा है तो उसे 6 टुकड़ों में काट सकते हैं और अगर छोटा है तो 4 हिस्से भी काफी हैं। इसके बाद एक गोल स्टील का डिब्बा लेकर पपीते के टुकड़े पर ऊपर से दबाया जाता है। ऐसा करने पर पपीते का गूदा छिलके से अलग हो जाता है। साथ ही बीज भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
इसके बाद पपीते के साफ और गोल टुकड़े सीधे खाए जा सकते हैं। चाहें तो इन्हें मिक्सर में डालकर जूस या शेक भी बनाया जा सकता है। हालांकि इस तरीके को अपनाने से पहले ध्यान रखें कि यह सिर्फ एक वायरल हैक है। हर बार इसका परिणाम कैसा होगा, यह कहना मुश्किल है। अगर आप आसान तरीका चाहते हैं, तो पपीते को दो हिस्सों में काटकर चम्मच से बीज निकालना भी बहुत सरल और सुरक्षित तरीका है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर ruchcook नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
