वायरल न्यूज़

Video: नहीं देखा होगा ऐसा प्यार, अस्पताल में भर्ती हुआ मालिक तो देखने पहुंच गया हाथी, जो किया देखकर दिल हार बैठेंगे

Elephant Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी का मालिक अस्पताल में भर्ती होता है। दरअसल, हाथी का मालिक अपनी जिंदगी और मौत से जूझ रहा होता है। जब हाथी को यह बात पता चलती है तो वह भागा-भागा अपने ​​मालिक को देखने अस्पताल पहुंच जाता है।

Image

हाथी का वीडियो (Instagram)

Elephant Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो ऐसा सामने आता है, जिसे देखकर लोग अपना दिल हार बैठते हैं। इसमें से कई वीडियो यूजर्स को चौंकाने वाला भी होता है। इसी क्रम में एक वीडियो इन दिनों ऐसा सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहे चीज की आपने कल्पना भी नहीं की होगी। वायरल वीडियो एक हाथी और उसके महावत से जुड़ा है।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी का मालिक अस्पताल में भर्ती होता है। दरअसल, हाथी का मालिक अपनी जिंदगी और मौत से जूझ रहा होता है। जब हाथी को यह बात पता चलती है तो वह भागा-भागा अपने मालिक को देखने अस्पताल पहुंच जाता है। इसके बाद हाथी अपने मालिक से मिलकर ऐसी चीज करता है, जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा। इस नजारे को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि हाथी अपने घुटनों पर बैठकर मालिक को अंतिम विदाई देता है। वह अपनी सूंड से मालिक को टच करता है और अंतिम पल में उन्हें महसूस करता है। इस वीडियो को देखकर आपकी भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को अब तक 98 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। इस इमोशनल वीडियो को zindagi.gulzar.h नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article