Viral Video: 5 रुपये के पैकेट में निकले सिर्फ 2 चिप्स, देखकर लोगों का घूम गया माथा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 15, 2023, 06:06 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि चिप्स हीरे से भी महंगे हो गए हैं। आप देख सकते हैं कि 5 रुपये के चिप्स के पैकेट के भीतर महज दो चिप्स ही होता है।

Viral Video: आपने चिप्स के पैकेट कभी न कभी जरूर खरीदे होंगे। लोगों की शिकायत होती है कि चिप्स के पैकेट में ज्यादा हवा भरी होती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स 5 रुपये के चिप्स का पैकेट फाड़कर दिखा रहा है कि इसके भीतर सिर्फ 2 चिप्स ही भरी हुई है। वीडियो जिसने भी देखा उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। वीडियो ने यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। लोग वीडियो देखकर कह रहे हैं कि चिप्स हीरे से भी महंगे हो गए हैं।

chips

Viral Video (ट्विटर)

वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

वायरल वीडियो को desi mojito नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपने हाथ में 5 रुपये वाला एक चिप्स का पैकेट पकड़ा हुआ है। सबसे पहले वह पैकेट को घुमा-घुमाकर कैमरे में दिखाता है। इसके बाद वह चिप्स के पैकेट फड़ता है। जैसे ही चिप्स का पैकेट खुलता है, वीडियो देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। आप देख सकते हैं कि 5 रुपये के चिप्स के पैकेट के भीतर महज दो चिप्स ही होता है। देखें वीडियो-

End of Feed