Brain Test: नजर और दिमाग का टेस्ट लेना चाहते हैं तो आपके लिए एक जबरदस्त तस्वीर लेकर हाजिर हुए हैं। तस्वीर एक खूबसूरत लड़की के बेडरूम की है। इसमें लड़की आराम से बेड पर सोई हुई है। तस्वीर में बहुत सारे खिलौने नजर आते हैं। किताब भी नजर आती हैं। दीवार पर हर जगह खूबसूरत पेंटिंग नजर आती हैं। रीडिंग टेबल भी पास में ही है। इसपर किताब रखी है। देखकर लगता है कि देर रात तक पढ़ाई करने के बाद लड़की गहरी नींद में सोई है। बेडरूम की तस्वीर देखने में बहुत खूबसूरत लगती है। मगर हैरानी होगी इसी तस्वीर से आपके दिमाग और आंखों का टेस्ट होगा।
मिलेगा 19 सेकंड का समय
दरअसल तस्वीर में एक मक्खी भी है, मगर उसे खोजना हर किसी के बस की बात नहीं है। तस्वीर में मक्खी को जासूस दिमाग ही खोज पाएगा। हालांकि अगर आप भी अपने दिमाग का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है। आपको बताना है कि आखिर मक्खी किस जगह है। इसके लिए आपको सिर्फ 19 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में मक्खी को खोज लिया सचमुच आपका दिमाग किसी चालाक जासूस से कम तेज नहीं है। अगर दिए गए समय में या फिर अभी तक मक्खी नहीं खोज पाए हैं तो इसका जवाब भी यहीं मिलेगा।
यहां नीचे तस्वीर में देखिए कहां है मक्खी

तस्वीर में देखिए कहां छिपी है मक्खी।
देख लिया ना तस्वीर में मक्खी ऐसी जगह छिपी थी, जिसे खोजना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।
