गजबः हाइट इतनी कि लड़के भी देख शरमा जाएं, परिवार में सबसे छोटे हैं पिता, उनकी भी हाइट 6 फीट

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 16, 2023, 11:07 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसका कारण है उसकी हाइट। दरअसल, उसके परिवार में सबसे छोटे उसके पिता है, जिनकी हाइट 6 फीट 3 इंच है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टॉल गर्ल ने शेयर की फेमिली वीडियो
  • हाइट देख शरमा जाएंगे आप
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Viral Video of Tall Girl: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक मॉडल का है, जो काफी लंबी है। जी हां, टॉल हाइट की इस मॉडल का यह वीडियो उसने अपने पर्सनल सोशल अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उसकी हाइट देखने के बाद आपको चक्कर आ जाएगा। दरअसल, लड़की की हाइट एक आम इंसान के हाइट के अपेक्षा काफी अधिक है।

Viral Video of Tall Girl

टॉल मॉडल ने शेयर की परिवार संग वीडियो (फोटो साभार - इंस्टाग्राम 'marietemara')

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक टॉल लड़की दिखाई देगी, जिसका नाम मैरी तेमारा है, जो पेशे से एक मॉडल है। उसने यह वीडियो अपने परिवार के सदस्यों के साथ शेयर की है। इस वीडियो में सबसे कम हाइट उसके पिता की है, जो 6 फीट 3 इंच के हैं। ऐसे में आप खुद ही इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि बाकी सभी की हाइट कितनी अधिक होगी। मॉडल की खुद की हाइट 7 फीट के आसपास है और उसकी मां की हाइट तो 7 फीट 6 इंच है। ऐसे में यूजर्स भी काफी चटकारे ले रहे हैं।

End of Feed