Lion vs Turtle Video: शेर को भले ही जंगल का राजा कहा जाता है लेकिन कई बार वह अपने से छोटे जीव-जंतुओं से भी परेशान हो जाता है।इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के राजा शेर को प्यास लगी थी। इसके बाद वह अपनी प्यास बुझाने नदी के किनारे पहुंचता है। वह जैसे ही अपनी प्यास बुझाने के लिए नदी से पानी पीने जाता है, वहां पर एक छोटा सा कछुआ आ जाता है।
हैरान करने वाला वीडियो वायरल
वीडियो में इसके बाद जो नजारा दिखता है, उसे देखकर किसी को भी यकीन नहींं हो रहा है। जिस शेर को देखकर जंगल के सभी जानवर डरकर भाग जाते हैं। पानी में रहने वाला छोटा सा जीव उसी शेर को आंख दिखाने पहुंच जाता है। यह देखकर आपका चौंकना लाजमी है। आप देख सकते हैं कि कछुआ शेर से भिड़ जाता है और वह उसे पानी नहीं पीने देता है। जितनी भी बार शेर पानी पीना चाहता है, कछुआ उतनी बार उसे परेशान करता है और उसके मुंह पर हमला करता है। देखें वीडियो-
वीडियो को इंस्टाग्राम पर latestkruger नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। साफ नजर आ रहा है कि जैसे ही शेर नदी के किनारे पानी पीने लगता है उसके मुंह के पास छोटा सा कछुआ पहुंच जाता है। वह बार-बार अपने छोटे से जबड़े से शेर के चेहरे पर लपकता है। शेर पहले कछुए को इग्नोर करता है, लेकिन बार-बार कछुआ उसे परेशान करता है। यहां तक कि जब शेर दूसरी जगह पीने जाता है तो कछुआ उसका पीछा भी करता है। एक तरह से कछुआ शेर को चेतावनी दे रहा होता है कि भले ही तुम जंगल के राजा हो, लेकिन मैं भी यहां का तुर्रम खां हूं।
