वायरल न्यूज़

Video: बिकिनी पहनकर झरने के नीचे नहा रही थी लड़की, तभी ऐसी हरकतें करता नजर आया टूर गाइड

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 16, 2023, 12:39 PM IST

Girl in Bikini Video: इस वीडियो में टूर गाइड जो काम करता नजर आ रहा है, उसे देखकर लोग कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। देख सकते हैं कि लड़की बिकिनी पहनकर झरने के नीचे नहा रही होती है। इस दौरान टूर गाइड कुछ अजीबोगरीब हरकतें कर रहा होता है।

Image

टूर गाइड (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अजीबोगरीब वीडियो
  • झरने के नीचे बिकिनी में नहा रही थी लड़की
  • दूर खड़े होकर अजीब हरकतें कर रहा था टूर गाइड

Girl in Bikini Video: सोशल मीडिया पर कई सारे ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर लोग चौंक जाते हैं। इसमें से कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो सामने आने के बाद लोगों को भरोसा ही नहीं होता कि ऐसा हुआ होगा। लोग जब कभी ऐसी जगह घूमने जाते हैं, जिस जगह के बारे में वह नहींं जान रहे होते हैं तो वह टूर गाइड की मदद ले लेते हैं। टूर गाइड उन्हें उस जगह की पूरी जानकारी देते हैं। हालांकि, इस वीडियो में टूर गाइड कुछ ऐसा करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग कुछ समझ नहीं पा रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि झरने के नीचे एक लड़की बिकिनी पहनकर नहा रही थी। वहीं उसके सामने कुछ दूरी पर टूर गाइड भी खड़ा होता है। वह लड़की को झरने में नहाते देख कुछ हरकतें कर रहा होता है। लड़की भी टूर गाइड की ही तरफ देखे जा रही होती है। पहले तो लोगों को कुछ समझ नहीं आता है कि टूर गाइड क्या कर रहा है। हालांकि, तभी कैमरे में लड़की का बॉयफ्रेंड भी नजर आ जाता है। इसके बाद सारा माजरा साफ हो जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की झरने के नीचे नहाते समय तस्वीरें खिंचवा रही होती है और टूर गाइड लड़की को पोज बता रहा होता है।वीडियो इंडोनेशिया के बाली का बताया जा रहा है। देख सकते हैं कि लड़की झरने के नीचे अपने पार्टनर के साथ नहाते समय फोटो खिंचवाती रहती है और टूर गाइड उन्हें पोज बताता रहता है। टूर गाइड बता रहा होता है कि दोनों किस तरह का पोज बनाएं, जिससे उनकी तस्वीर अच्छी आए। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को @sighyam नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article