Animal Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने पर आपका दिल दहल उठेगा और आप यही दुआ करेंगे कि ऐसा किसी के साथ भी ना हो। इस वीडियो में सांप और नेवले की लड़ाई दिखाई गई है, लेकिन इन दोनों के लड़ाई के बीच ऐसा कुछ आपको देखने को मिलेगा, जिसे देखने के बाद आपको शायद रात में नींद तक ना आएं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पहले तो सांप और नेवले की लड़ाई देखने को मिलती है, लेकिन फिर वहां से नेवला भाग निकलता है और फिर सांप उसे ढूंढने के चक्कर में पास के एक पालना पर चढ़ जाता है, लेकिन फिर भी सभी की जान में जान रहती है कि उसमें कोई बच्चा नहीं रहता। ऐसे में सभी वहां पहुंच जाते हैं लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हो पाती कि सांप को वहां से भगाया जा सकें। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
सांप और नेवले के लड़ाई के बीच आया पालना
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भगवान का शुक्र है कि पालने में कोई बच्चा नहीं था। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसी जगहों पर बच्चे को ना रखें, जहां खतरा हो। इस वीडियो को अब तक 24 हजार से ज्यादा लोग देख चुकें है और इसे काफी बार शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को ‘@dr_prashantsb’ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
