वायरल न्यूज़

Viral Video: आम खाने का अनोखा प्रतियोगिता, फलों के राजा पर टूट पड़े लोग, दिखा कुछ ऐसा नजारा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 19, 2023, 01:18 PM IST

सोशल मीडिया पर आम प्रतियोगिता को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग आम खाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपके अंदर भी आम खाने की दिवानगी बन जाएगी।

Image

आम खाने की प्रतियोगिता (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • आम खाने की प्रतियोगिता
  • टोकरी भर-भरकर लोगों ने खाई आम
  • जमकर वायरल हो रही ये वीडियो

Mango Eating Contest Viral Video: आम तो सभी ने खाया ही होगा, भाई फलों का राजा होता है आम। आसानी से मार्केट में भी मिल जाता है। अब तो गर्मी का सीजन भी चल रहा है तो ऐसे में मैंगो शेक भी तो पीते ही होंगे आप। तो जब आपको आम इतना पसंद है तो एक बार में कितने आम खा सकते हैं आप, दो-चार या छह..। दरअसल, हम इसलिए आपसे ऐसा पूछ रहे हैं क्योंकि बिहार में आम प्रतियोगिता (Mango Eating Contest) आयोजित हुआ था, जो रविवार 18 जून तक चला। ऐसे में इसका एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको भी आम से मोहब्बत हो जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Social Media Viral Video) बिहार के पटना में आयोजित आम खाओ प्रतियोगिता का है। इस प्रतियोगिता में दुनिया के लगभग सभी प्रकार के आम रखे गए थे। इसमें मियाजाकी आम भी शामिल है, जो लगभग 2.7 लाख रुपए प्रति किलो मिलती है। ऐसे में इस प्रतियोगिता में काफी लोगों ने हिस्सा लिया और जमकर आम के मजे लिए। जैसे ही इन लोगों ने आम देख, बस टूट पड़े। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि भी रखी गई थी। इसमें पहले स्थान पर आने वाले को 5000 रुपए, दूसरे पर आने वाले को 4000 रुपए और तीसरे स्थान पर आने वाले को 3000 रुपए की राशि दी गई।

आम खाने की प्रतियोगिता

ट्विटर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर्स ने लिखा कि वाह आम भी खाओ और पैसे भी ले जाओ, ये अच्छी पहल है। इस वीडियो को अबतक 80 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को @airnews_patna नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article