मिलिए इस पाव भाजी वाले से, राष्ट्रपति बनने का सपना लिए अब कर रहे ये काम

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 18, 2023, 05:45 PM IST

गुरुग्राम में ठेले पर पाव भाजी लगाने वाले एक शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें, ये शख्स देश के सबसे सम्मानित पद राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ चुका है। इतना ही नहीं, इसके पावभाजी के लोग इतने दीवाने हैं कि स्वाद चखने के लिए काफी दूर-दूर से आते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ठेले पर पाव भाजी लगाता है ये शख्स
  • राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ चुका है ये शख्स
  • स्वाद के दीवाने हैं हजारों लोग

Pav Bhaji Wala Gurugram: कभी सोचा है कि एक ठेले वाला इंसान हो और वो भी काफी फेमस.। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कह क्या रहा है। आखिर ऐसा क्या है, जिससे यह ठेले वाला इतना फेमस है। दरअसल, इस शख्स ने अपने जीवनकाल में 5 बार चुनाव लड़ा है। चुनावों की लिस्ट देश का सबसे सम्मानित पद राष्ट्रपति का पद भी शामिल है। अब समझ आया आपको कि आखिर ये इतना फेमस क्यों है? इसके अलावा भी एक और खास बात है, जिससे यह शख्स लोगों के बीच काफी फेमस है और वो है इसके डिश की स्वाद.।

जी हां, गुरुग्राम में सेक्टर 15 के पास में कुशेश्वर भगत नाम के एक शख्स ठेला लगाते हैं, जिस पर वे पाव भाजी बेचते हैं, जिसका स्वाद लेने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। आने लोग बताते हैं कि इस शख्स के हाथों में जादू है, जिनकी बनाई हुई पाव भाजी खाने वाला इनके दुकान पर बार-बार आता है और ये सिलसिला कभी खत्म ना होने वाला है। बिहार का रहने वाला यह शख्स 5 बार चुनाव लड़ भी चुका है, जिसमें लोकसभा और विधानसभा दोनों ही शामिल हैं। लेकिन हर बार उन्हें हार का ही सामना करना पड़ा है।

End of Feed