Desi Jugaad Viral Video: धूप से बचने के लिए शख्स ने लगाया देसी जुगाड़, लोग बोले- भाई तो 2050 में लैंडिंग कर गया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 19, 2023, 01:33 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स धूप से बचने के लिए देसी जुगाड़ का इस्तेमाल करता है, जिसका वीडियो यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो इतना मजेदार है कि आप इसे देखते रह जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने धूप से बचने के लिए लगाया देसी जुगाड़
  • लोग बोले- लगता है ये तो 2050 में पहुंच गया है
  • काफी जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो (Viral Video) होती रहती है। ऐसे में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। यह वीडियो देसी जुगाड़ का है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल, शख्स धूप से बचने के लिए छाता को इस कदर लगाता है, जिससे बिना पकड़े ही वह छाता उसे छाव देता है। जुगाड़ का यह वीडियो यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Desi Jugaad Viral Video

देसी जुगाड़ का वायरल वीडियो (Image Credit - comitivaferramula/Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स को देसी जुगाड़ लगाते हुए दिखाया गया है। दरअसल, धूप का समय रहता है और उसे काम पर जाना रहता है, जिससे धूप से बचने के लिए वह छाता को एक स्टैंड की मदद से अपनी पीठ पर टांग लेता है। अब छाता बिना हिले-डुले उसे छाव देता है और फिर वह काम पर निकल जाता है। ऐसे में अगर आप इस वीडियो को देखेंगे तो आप देखते रह जाएंगे।

End of Feed