वायरल न्यूज़

Optical Illusion: खुद को मानते हैं 'सुपरमैन' तो ढूंढकर दिखाइए 'कौवा', तभी कहलाएंगे 'असली किंग'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 19, 2023, 02:39 PM IST

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें एक 'कौवा' छिपा हुआ है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए भी महज 10 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

आखिर कहां है 'कौवा'?

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर
  • तस्वीर से 'कौवा' ढूंढने का मिला है चैलेंज
  • ढूंढने के लिए महज 10 सेकंड का समय

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर हर रोज तमाम ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें वायरल होती रहती है। इनमें कुछ तो आसानी से सॉल्व हो जाती है, लेकिन कुछ को सॉल्व करने में पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका माथा हिल सकता है। पूरा दिन निकल सकता है, लेकिन फिर भी शायद ही आप इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा पाए। वैसे अब तक इसे देखने के बाद 95% लोग अपने हाथ खड़े कर चुके हैं। अब देखना ये है कि आप भी इन 95% में से हैं या फिर इतिहास रचने वालो में से एक। ऐसे में अगर आपने इस तस्वीर की गुत्थी को सुलझा ली, तो आप 'असली किंग' कहलाएंगे।

वैसे देखा जाए तो अब तक ऑप्टिकल इल्यूजन के इस पजल को सुलझाने के लिए जितने लोगों ने भी कोशिश की है, लगभग उन सभी के पसीने छूट चुके हैं, शायद आपके साथ भी ऐसा ही हो। लेकिन अगर आप एकाग्रता के साथ दिमाग लगाने की कोशिश करेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है और आप इस पजल की गुत्थी को सॉल्व कर सकते हैं। बता दें, तस्वीर से 'कौवा' ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसके लिए महज 10 सेकंड का समय दिया गया है। ऐसे में अगर आप खुद को 'सुपरमैन' मानते हैं तो इस चैलेंज को स्वीकार कर छिपा हुआ 'कौवा' ढूंढकर दिखाइए।

Optical Illusion Photo

ये रहा 'कौवा'

आखिर कहां है 'कौवा'?

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर से अगर आपने 'कौवा' ढूंढ लिया हो तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं। लेकिन अगर अब तक आप इस पजल की गुत्थी सुलझाने में नाकाम रहे हैं, लेकिन आप हार मानने वालो में से नहीं है तो एक बार और प्रयास कर के देख लीजिए, शायद इस बार आपको 'हिडन कौवा' मिल जाए। और अगर अब भी नहीं मिला तो ऊपर दिए गए तस्वीर को ध्यान से देखिए, उसमें एक लाल सर्कल होगा, जिसमें आपको 'कौवा' दिख जाएगा। ऐसे में आप इस तस्वीर को अपने जानकारों या रिश्तेदारों के साथ भी शेयर कर सकते हैं और उनका भी आईक्यू लेवल चेक कर सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article